प्रश्न-‘विश्व थैलीसीमिया दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 9 मई
(b) 7 मई
(c) 8 मई
(d) 5 मई
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
- 8 मई, 2020 को ‘विश्व थैलीसीमिया दिवस’ (World Thalassemia Day) मनाया गया।
- मुख्य विषय- ‘’The dawning of a new era for thalassaemia: Time for a global effort to make novel therapies accessible and affordable to patients”.।
- यह दिवस थैलीसीमिया के संचरण से बचने के लिए और इसकी रोकथाम पर ध्यान केंद्रित करने तथा लोगों के बीच इस बीमारी के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है।
- थैलीसीमिया एक आनुवांशिक बीमारी है।
- यह लाल रक्त कोशिकाओं के नष्ट होने की वजह से होने वाली बीमारी है।
- जिसके परिणामस्वरूप रक्त की कमी हो जाती है और हीमोग्लोबिन नहीं बन पाता है।
- हीमोग्लोबिन एक प्रोटीन है, जो कि लाल रक्त कोशिकाओं में ऑक्सीजन को प्रसारित करता है।
- थैलीसीमिया के कारण व्यक्ति के रक्त में हद से ज्यादा आयरन की मात्रा बढ़ना, हड्डियों की विकृति, हृदय की समस्याएं, विभिन्न संक्रमण और तिल्ली के आकार में बढ़ोत्तरी हो जाती है।
लेखक –विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://thalassaemia.org.cy/international-thalassaemia-day/itd2020/main-theme/