विश्व थायरॉइड दिवस

प्रश्न – प्रतिवर्ष ‘विश्व थायरॉइड दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 24 मई
(b) 25 मई
(c) 20 मई
(d) 23 मई
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 25 मई, 2026 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व थायरॉइड दिवस’ (World Thyroid Day) मनाया गया।
  • इस दिवस का मुख्य विषय -“थायरॉइड और पोषण” है
  • उद्देश्य- थायरॉइड रोगों के प्रसार के बारे में तथा इसके नए उपचारों के बारे में जागरूकता फैलाना।
  • यह दिवस पहली बार वर्ष 2008 में अमेरिकन थायरॉइड एसोसिएशन (ATA), यूरोपियन थायरॉइड एसोसिएशन (ETA) एशिया-ओशिनिया थायरॉइड एसोसएशन तथा लैटिन अमेकिरन थायरॉइड एसोसिएशन द्वारा संयुक्त रूप से मनाया गया था।
  • उल्लेखनीय है कि थायराॅइड ग्रंथि सबसे बड़ी अंत:स्रावी ग्रंथियों से एक है।
  • यह गर्दन में स्थित तितली के आकार की ग्रंथि है।
  • यह स्वास्थ्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि इसके द्वारा उत्पादित हार्मोन्स शरीर के महत्वपूर्ण कार्यों को प्रभावित करते हैं।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.thyroid-federation.org/international-thyroid-awareness-week/?utm_source https://www.thyroid.org/may-25th-world-thyroid-day/?utm_source=

https://www.eurothyroid.com/events/world-thyroid-day-2026.html