प्रश्न-प्रतिवर्ष ‘विश्व थायरॉइड दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 24 मई
(b) 25 मई
(c) 20 मई
(d) 23 मई
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य
- 25 मई‚ 2022 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व थॉयराइड दिवस’ (World Thyroid Day) मनाया गया।
- उद्देश्य-थायरॉयड रोगों के प्रसार के बारे में तथा इसके नए उपचारों के बारे में जागरूकता फैलाना।
- यह दिवस पहली बार वर्ष 2008 में अमेरिकन थायरॉइड एसोसिएशन (ATA), यूरोपियन थायरॉइड एसोसिएशन (ETA) एशिया-ओशिनिया थायरॉइड सोयायटी तथा लैटिन अमेरिकन थायरॉइड सोसायटी द्वारा संयुक्त रूप से मनाया गया था।
- उल्लेखनीय है कि थायरॉइड ग्रंथि सबसे बड़ी अंत:स्रावी ग्रंथियों से एक है।
- यह गर्दन में स्थित तितली के आकार की ग्रंथि है।
- यह स्वास्थ्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं‚ क्योंकि इसके द्वारा उत्पादित हार्मोन्स शरीर के महत्वपूर्ण कार्यों को प्रभावित करते हैं।
लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.thyroid.org/patient-thyroid-information/world-thyroid-day/