प्रश्न-‘विश्व तंबाकू निषेध दिवस’ (World No Tobacco Day) कब मनाया जाता है?
(a) 29 मई
(b) 30 मई
(c) 31 मई
(d) 28 मई
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
- 31 मई, 2016 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व तंबाकू निषेध दिवस’ (World No Tobacco Day) मनाया गया।
- वर्ष 2016 में इस दिवस का मुख्य विषय (Theme)- ‘सादे पैकेजिंग के लिए तैयार हो जाओ’ (Get ready for plain packaging) था।
- इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य तंबाकू संबंधित उत्पादों के हानिकारक प्रभावों के प्रति आमजनों में जागरूकता उत्पन्न करना है।
- ज्ञातव्य है कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (W.H.O.) के सदस्य देशों द्वारा वर्ष 1987 से प्रत्येक वर्ष 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया जाता है।
- इस अवसर पर देश में राष्ट्रीय स्तर की तंबाकू सेवा Tobacco quitline की शुरुआत की गई।
- भारत में तंबाकू का सेवन करने वालों की संख्या चीन के बाद दूसरी सबसे अधिक है।
- आंकड़ों के अनुसार देश की लगभग 35 प्रतिशत आबादी किसी न किसी रूप में तंबाकू का सेवन करती है।
- पुरुषों में 50 प्रतिशत और महिलाओं में 25 प्रतिशत कैंसर की वजह तंबाकू है।
- भारत में प्रत्येक वर्ष 8 से 9 लाख लोगों की मौत तंबाकू के सेवन की वजह से होती है।
- ये संख्या एचआईवी/एड्स, टीबी और मलेरिया को मिलाकर होने वाली मौतों से भी अधिक है।
- तंबाकू सेवन और इससे होने वाली बीमारियों की वजह से अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाला प्रभाव वर्ष 2011 में जीडीपी का 1.16 प्रतिशत था।
संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.who.int/campaigns/no-tobacco-day/2016/en/
http://www.who.int/mediacentre/news/releases/2016/world-no-tobacco-day/en/
http://www.hindustantimes.com/health-and-fitness/world-no-tobacco-day-these-22-ads-will-make-you-quit-smoking-now/story-VW6VpVCPndIbh1K43RdokK.html
http://www.cancer.org/cancer/news/features/world-no-tobacco-day