प्रश्न – प्रतिवर्ष ‘विश्व डाक दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 8 अक्टूबर
(b) 12 अक्टूबर
(c) 6 अक्टूबर
(d) 9 अक्टूबर
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 9 अक्टूबर‚ 2025 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व डाक दिवस’ (World Post Day) मनाया गया।
- मुख्य विषय-‘ #PostForPeople: Local Service. Global Reach.’
- उद्देश्य-दैनिक जीवन में डाक के महत्व को दर्शाना तथा उपयोगिता बताना।
- वर्ष 1969 में टोक्यो (जापान) में आयोजित यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन (UPU) के सम्मेलन में प्रतिवर्ष 9 अक्टूबर को यह दिवस मनाए जाने की घोषणा की गई थी।
- UPU संयुक्त राष्ट्र की एक विशिष्ट एजेंसी है।
- स्थापना-9 अक्टूबर‚ 1874
- मुख्यालय-बर्न (स्विट्जरलैंड की राजधानी)
- क्या आप जानते हैं?
- दुनिया भर में 1.5 अरब से ज़्यादा लोग – वैश्विक वयस्क आबादी का लगभग 28% – डाक नेटवर्क के माध्यम से बुनियादी वित्तीय सेवाओं (भुगतान, धन हस्तांतरण और बचत) का उपयोग करते हैं।
- वैश्विक पार्सल बाज़ार वर्ष 2018 में 450 अरब अमेरिकी डॉलर से बढ़कर वर्ष 2020 में 500 अरब अमेरिकी डॉलर से ज़्यादा हो गया है।
- दुनिया के 53% डाकघर बीमा प्रदान करते हैं, जो अनियमित और अप्रत्याशित राजस्व स्तर का सामना कर रहे कम आय वाले व्यक्तियों की सहनशीलता को मज़बूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण वित्तीय सेवा है।
- दुनिया भर में 650,000 से ज़्यादा कार्यालयों और 53 लाख कर्मचारियों वाले नेटवर्क और कई सरकारों से मिले जन सेवा अधिदेश के साथ, डाक विभाग किसी को भी, कहीं भी सेवाएँ प्रदान करने की अपनी क्षमता में अद्वितीय है।
- भारतीय डाक विभाग विश्व का सबसे बड़ा डाक नेटवर्क है
- भारत का पहला डाकघर ब्रिटिश ईस्ट कंपनी द्वारा वर्ष 1764 में मुंबई (बॉम्बे) में स्थापित किया गया था
- विश्व की पहली आधिकारिक एयरमेल सेवा वर्ष 1911 में इलाहाबाद से नैनी के बीच शुरू हुई थी
- पिनकोड सिस्टम भारत में 15 अगस्त 1972 को शुरू की गई थी
- विश्व का सबसे ऊँचा डाकघर हिमाचल प्रदेश के हिक्किम में स्थित है
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.un.org/en/observances/world-post-day
https://www.upu.int/en/universal-postal-union/outreach-campaigns/world-post-day