प्रश्न-‘विश्व डाउन सिंड्रोम दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 22 मार्च
(b) 24 मार्च
(c) 18 मार्च
(d) 21 मार्च
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य
- 21 मार्च‚ 2022 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व डाउन सिंड्रोम दिवस’ (World Down Syndrome Day) मनाया गया।
- इस दिवस के लिए 21 क्रोमोसोमों (गुणसूत्रों) की त्रिज्या (Trisomy) की विशिष्टता को दर्शाने के लिए वर्ष के तीसरे माह की 21 तारीख का चयन किया गया था‚ जिसके कारण डाउन सिंड्रोम होता है।
- डाउन सिड्रोम नाम‚ ब्रिटिश चिकित्सक जॉन लैंगडन डाउन के नाम पर पड़ा, जिन्होंने इस सिंड्रोम (चिकित्सीय स्थिति) के बारे में सबसे पहले वर्ष 1866 में पता लगाया था।
- विश्व में अनुमानित 1000 में से एक से 100 में से एक के मध्य डाउन सिड्रोम के साथ जन्म लेता है।
- डाउन सिड्रोम क्या है?
- यह एक आनुवांशिक विकास है‚ जो कि क्रोमोसोम 21 में एक अतिरिक्त क्रोमोसोम के जुड़ने की उपस्थिति के कारण होता है।
- अधिकांश लोगों की सभी कोशिकाओं में 46 गुणसूत्र होते हैं‚ लेकिन डाउन सिंड्रोम से पीड़ित लोगों में उनके 47 गुणसूत्र होते हैं और इसके कारण वे अलग दिखते हैं तथा अलग तरीके से व्यवहार करते हैं।
लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…