प्रश्न – विश्व टेनिस लीग, 2025 का खिताब किस टीम ने जीता?
(a) एओएस ईगल्स
(b) ऑसी मावेरिक्स काइट्स
(c) गेम चेंजर्स फाल्कन्स
(d) वीबी रियल्टी हॉक्स
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 17-20 दिसंबर, 2025 के मध्य विश्व टेनिस लीग, 2025 का आयोजन बंगलुरु, कर्नाटक के एस.एम. कृष्णा टेनिस स्टेडियम में हार्ड कोर्ट पर किया गया।
- भारत में (WTL) पहली बार इसका आयोजन हुआ।
- यह विश्व टेनिस लीग का चौथा संस्करण था।
- ऑसी मावेरिक्स काइट्स (Aussie Movericks Kites) ने फाइनल मुकाबले में एओएस ईगल्स को पराजित कर ख़िताब जीत लिया।
- टीम काइट्स में निक किर्गियोस, मार्टा कोस्तयुक, दक्षिणेश्वर सुरेश और अंकिता रैना शामिल थे।
- टीम ईगल्स में गेल मोनफिल्स, पाउला बडोसा, सुमित नागल और श्रीवल्ली भामिदिपति शामिल थे।
- विश्व टेनिस लीग एक गैर- एटीपी / डब्ल्यूटीए -संबद्ध प्रदर्शनी मिश्रित-लिंग टीम टेनिस टूर्नामेंट है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…