विश्व जैव ईंधन दिवस

प्रश्न – प्रतिवर्ष ‘विश्व जैव ईंधन दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 8 अगस्त
(b) 10 अगस्त
(c) 5 अगस्त
(d) 11 अगस्त
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 10 अगस्त, 2025को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व जैव ईंधन दिवस’ (World Biofuel Day) मनाया गया।
  • उद्देश्य-पारंपरिक जीवाश्म ईंधनों के विकल्प के रूप में गैर-जीवाश्म ईंधनों के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना।
  • उल्लेखनीय है कि जैव ईंधन पर राष्ट्रीय नीति, 2018 में वर्ष 2030तक हाई स्पीड डीजल (HSD) में 5 प्रतिशत जैव डीजल को मिश्रित करने के लक्ष्य की परिकल्पना की गई है।
  • जैव-ईंधन नवीकरणीय, जैव-निम्नीकरणीय, टिकाऊ और पर्यावरण के अनुकूल है।
  • ज्ञातव्य है कि 10अगस्त, 1893 में डीजल इंजन के आविष्कार सर रुडोल्फ डीजल ने सफलतापूर्वक मूंगफली के तेल से मैकेनिकल इंजन चलाया था।
  • इसी असाधारण उपलब्धि की स्मृति में प्रतिवर्ष 10अगस्त को यह मनाया जाता है।
  • भारत सरकार ने जून‚ 2018 में जैव ईंधन पर राष्ट्रीय नीति को मंजूरी दी थी।
  • इस नीति का उद्देश्य वर्ष 2030तक 20प्रतिशत इथेनॉल मिश्रण और 5 प्रतिशत बायोडीजल सम्मिश्रण तक पहुंचाना है।
  • परंतु उत्साहजनक प्रदर्शन को देखते हुए सरकार ने पेट्रोल में 20प्रतिशत इथेनॉल को वर्ष 2030से पहले वर्ष 2025-26 तक ही प्राप्त कर लेने का लक्ष्य रखा है।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://thecsrjournal.in/world-biofuel-day-2025-how-biofuels-beneficial-challenging-for-india/ https://napiergrass.in/world-biofuel-day-2025-how-bharat-is-leading-the-green-energy-revolution-in-biofuels/