विश्व जल सप्ताह-2026

प्रश्न – -वर्ष 2026 में कब से कब तक ‘विश्व जल सप्ताह’ मनाया जा रहा है?
(a) 23-27 अगस्त
(b) 22-26 अगस्त
(c) 24-28 अगस्त
(d) 21-25 अगस्त
उत्तर – (a)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 23-27 अगस्त‚ 2026 के मध्य में ‘विश्व जल सप्ताह’ (World Water Week) का आयोजन स्टॉक होम स्वीडन में किया गया।
  • मुख्य विषय-“लोगों और प्रगति के लिए जल”
  • उल्लेखनीय है कि यह सप्ताह स्टॉकहोम इंटरनेशनल वॉटर इंस्टीटयूट (SIWI) द्वारा वैश्विक जल मुद्दों को बदलने के लिए सबसे प्रभावकारी‚ अभिनव व गतिशील आंदोलन के रूप में मनाया जाता है।
  • यह वर्ष 1991 से मनाया जा रहा है।
  • भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय ने स्वीडन के स्टॉकहोम में आयोजित विश्व जल सप्ताह 2026 में भाग लिया।
  • इसमें समाज के नेतृत्व वाले ग्रामीण विकास, प्रौद्योगिकी-सक्षम शासन और प्राकृतिक संसाधनों के स्थायी प्रबंधन के माध्यम से जल सुरक्षा को मजबूत करने के लिए भारत की प्रतिबद्धता की पुष्टि की गई।
  • इस वैश्विक मंच ने भारत के अनुभवों को साझा करने और जलवायु-अनुकूल व समावेशी जल प्रबंधन को आगे बढ़ाने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनाए जाने वाले सर्वोत्तम तरीकों से सीखने का एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान किया।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://siwi.org/about-world-water-week

https://www.pib.gov.in/PressReleseDetailm.aspx?PRID=2303413&lang=2&reg=48

https://www.unwater.org/news/world-water-week-2026?u