विश्व जल दिवस

प्रश्न-22 मार्च, 2018 को ‘विश्व जल दिवस’ मनाया गया। वर्ष 2018 में इस दिवस का मुख्य विषय क्या है?
(a) मनुष्यों के लिए जल
(b) पर्यावरण के लिए जल
(c) जल के लिए प्रकृति
(d) टिकाऊ भविष्य के लिए जल
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 22 मार्च, 2018 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व जल दिवस’ (World Water Day) मनाया गया।
  • वर्ष 2018 में इस दिवस का मुख्य विषय (Theme)-‘‘जल के लिए प्रकृति’ (Nature for Water) हैं।
  • इस दिवस के आयोजन का उद्देश्य जल संकट से निपटने हेतु लोगों को जागरूक करना है।
  • वर्ष 1992 में रियो डी जेनेरियो में आयोजित पर्यावरण एवं विकास के संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (UNCED) में ‘विश्व जल दिवस’ मनाने की पहल की गई।
  • संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 1993 में प्रतिवर्ष 22 मार्च को यह दिवस मनाने की घोषणा की थी।

संबंधित लिंक
http://www.un.org/en/events/waterday/