एबेल पुरस्कार-2018

प्रश्न-हाल ही में द नार्वेजियन अकादमी ऑफ साइंस एंड लेटर्स ने वर्ष 2018 हेतु किसे प्रतिष्ठित एबेल पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की?
(a) प्रो. सर एंड्रयू जे. विल्स
(b) रॉबर्ट पी. लांगलैंड्स
(c) जॉन एफ. नैश
(d) लुबईस निरेनबर्ग
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 20 मार्च, 2018 को द नार्वेजियन अकादमी ऑफ साइंस एंड लेटर्स (Norwegian Academy of Science and Letters) ने वर्ष 2018 के प्रतिष्ठित एबेल पुरस्कार की घोषणा की।
  • वर्ष 2018 का एबेल पुरस्कार कनाडा के गणितज्ञ रॉबर्ट पी. लांगलैंड्स को प्रदान किया जाएगा।
  • यह पुरस्कार उन्हें रिप्रेसेंटेशन थ्योरी से नंबर थ्योरी को जोड़ने के अपने दूरदर्शी प्रोजेक्ट के लिए दिया जाएगा।
  • रॉबर्ट पी. लांगलैंड्स को यह पुरस्कार 22 मई, 2018 को ओस्लो में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में नॉर्वे के राजा हेराल्ड वी द्वारा प्रदान किया जाएगा।
  • इस पुरस्कार के तहत 60 लाख नार्वेजियन क्रोनर (6 Million Norwegian Kroner) अर्थात 7 लाख 76 हजार अमेरिकी डॉलर के समतुल्य पुरस्कार राशि रॉबर्ट पी. लांगलैंड्स को प्रदान की जाएगी।
  • ध्यातव्य है कि गणित का नोबेल माना जाने वाला यह पुरस्कार गणित के क्षेत्र में असाधारण उपलब्धियों के लिए प्रदान किया जाता है।
  • इस पुरस्कार की स्थापना के लिए नील्स हेनरिक एबेल मेमोरियल फंड की स्थापना 1 जनवरी, 2002 को नॉर्वे में की गई थी।

संबंधित लिंक
http://www.abelprize.no/c73016/seksjon/vis.html?tid=73018
http://www.newindianexpress.com/world/2018/mar/21/canadian-mathematician-robert-langlands-wins-abel-prize-for-2018-1790351.html