प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए –
- 11 जुलाई‚ 2025 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व जनसंख्या दिवस’ (World Population Day) मनाया गया।
- इस दिवस का मुख्य विषय – “युवा लोगों को एक निष्पक्ष और आशापूर्ण दुनिया में अपने मनचाहे परिवार बनाने के लिए सशक्त बनाना”
उपर्युक्त कथनों में से कौन- सा कथन सही है ?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमे से की नहीं
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 11 जुलाई‚ 2025 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व जनसंख्या दिवस’ (World Population Day) मनाया गया।
- इस दिवस का मुख्य विषय – “युवा लोगों को एक निष्पक्ष और आशापूर्ण दुनिया में अपने मनचाहे परिवार बनाने के लिए सशक्त बनाना”
- उद्देश्य-परिवार नियोजन‚ लैंगिक समानता‚ गरीबी‚ मातृ-स्वास्थ्य और मानव अधिकारों जैसे जनसंख्या से जुड़े मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाना।
- उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) की शासकीय परिषद द्वारा वर्ष 1989 में एक प्रस्ताव पारित कर 11 जुलाई को प्रतिवर्ष इस दिवस को मनाने का निर्णय लिया गया था।
- विश्व जनसंख्या रुझान (World Population Trends)-
- विश्व की जनसंख्या को एक अरब तक पहुँचने में लाखों वर्ष लगे – फिर लगभग 200 वर्षों में यह सात गुना बढ़ गई।
- वर्ष 2011 में, वैश्विक जनसंख्या 7 अरब के आंकड़े तक पहुँच गई, 2021 में यह लगभग 7.9 अरब है
- वर्ष 2030 में इसके लगभग 8.5 अरब, 2050 में 9.7 अरब और वर्ष 2100 में 10.9 अरब तक बढ़ने की उम्मीद है।
- हाल के दिनों में प्रजनन दर और जीवन प्रत्याशा में भारी बदलाव देखे गए हैं।
- 1970 के दशक की शुरुआत में, महिलाओं के औसतन 4.5 बच्चे होते थे; 2015 तक, दुनिया भर में कुल प्रजनन दर प्रति महिला 2.5 बच्चों से भी कम हो गई थी।
- इस बीच, औसत वैश्विक जीवनकाल 1990 के दशक के शुरुआती 64.6 वर्षों से बढ़कर 2019 में 72.6 वर्ष हो गया है।
- इसके अलावा, दुनिया में शहरीकरण और प्रवासन में तेज़ी देखी जा रही है।
- वर्ष 2007 पहला ऐसा वर्ष था जब ग्रामीण क्षेत्रों की तुलना में शहरी क्षेत्रों में अधिक लोग रहते थे, और 2050 तक दुनिया की लगभग 66 प्रतिशत आबादी शहरों में रह रही होगी।
- क्या आप जानते हैं?
- भविष्य को लेकर आशंकाएँ—जैसे जलवायु परिवर्तन, पर्यावरणीय क्षरण, युद्ध और महामारियाँ—प्रजनन संबंधी निर्णयों को प्रभावित कर रही हैं।
- लगभग 5 में से 1 व्यक्ति का कहना है कि इन चिंताओं के कारण उन्हें अपनी इच्छा से कम बच्चे हुए हैं या होंगे।
- आर्थिक कारक, जिनमें आवास, बच्चों की देखभाल की लागत और नौकरी की असुरक्षा शामिल हैं, परिवार के आकार पर प्रमुख सीमाएँ हैं; 39% ने बताया कि वित्तीय समस्याएँ उनकी वांछित संख्या में बच्चे पैदा करने की क्षमता को प्रभावित कर रही हैं।
- दुनिया भर में बच्चे पैदा करने की औसत आयु लगातार बढ़ी है और अब 28 वर्ष हो गई है।
- प्रजनन आयु के लगभग 20% वयस्कों को लगता है कि वे अपनी इच्छित संख्या में बच्चे पैदा नहीं कर पाएँगे।
- प्रजनन स्वास्थ्य सेवा तक पहुँच एक चुनौती बनी हुई है, 18% ने गर्भनिरोधक या प्रजनन संबंधी सेवाएँ प्राप्त करने में कठिनाई की सूचना दी है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…