विश्व ग्लूकोमा दिवस

प्रश्न – प्रतिवर्ष विश्व ग्लूकोमा दिवस कब मनाया जाता है?
(a) 8 मार्च (b) 12 मार्च
(c) 6 मार्च (d) 10 मार्च
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 12 मार्च ,2026 को विश्व ग्लूकोमा दिवस (World Glaucoma Day) मनाया गया
  • इसका मुख्य विषय – “Uniting for a Glaucoma-Free World” है
  • इस वर्ष 2026 में, विश्व ग्लूकोमा सप्ताह 8 मार्च से 14 मार्च तक मनाया जा रहा है।
  • ‘ग्लूकोमा’ को हिंदी में ‘काला मोतिया’ भी कहा जाता है, जो आँखों की रोशनी छीन सकता है।
  • इसे ‘दृष्टि का खामोश चोर’ (Silent Thief of Sight) कहा जाता है क्योंकि इसके लक्षण शुरुआती में पता नहीं चलते।
  • इस दिन का मुख्य उद्देश्य लोगों को आँखों की नियमित जाँच के प्रति जागरूक करना है।
  • ग्लूकोमा में आँख की नस (Optic Nerve) खराब हो जाती है, जिससे अंधापन हो सकता है।
  • 40 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों और मधुमेह (Diabetes) के रोगियों को अपनी आँखों की जाँच जरूर करानी चाहिए।
  • समय पर पहचान होने से ग्लूकोमा के कारण होने वाले अंधेपन को रोका जा सकता है।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.worldglaucomaweek.org/

https://www.worldglaucomaweek.org/about-world-glaucoma-week/