विश्व गौरैया दिवस

प्रश्न – ‘विश्व गौरैया दिवस’ से संबंधित निम्न कथनों पर विचार कीजिए-

  1. 20 मार्च‚ 2026 को विश्व भर में ‘विश्व गौरैया दिवस’ मनाया गया।
  2. गौरैया हरियाणा का राजकीय पक्षी है।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
    (a) केवल 1 (b) केवल 2
    (c) 1 एवं 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
    उत्तर – (a)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 20 मार्च, 2026 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व गौरैया दिवस’ (World Sparrow Day) मनाया गया।
  • मुख्य विषय – ‘आई लव स्पैरो’ (I Love Sparrow)।
  • उद्देश्य – संपूर्ण विश्व में गौरैया के संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना।
  • ध्यातव्य है कि गौरैया का जंतु-वैज्ञानिक नाम पासर डोमेस्टिकस (Passer Domesticus) है।
  • इस दिवस की शुरुआत “नेचर फॉरएवर” नामक एक पक्षी संरक्षण संगठन द्वारा वर्ष 2010 में की गई थी।
  • इसका उद्देश्य गौरैया की घटती आबादी के बारे में जागरूकता बढ़ाना था।
  • यह आयोजन 50 से अधिक देशों में फैल चुका है।
  • यह भारत के केंद्रशासित प्रदेश दिल्ली और बिहार राज्य की राजकीय पक्षी है।
    जबकि हरियाणा का राजकीय ‘Black Francolin’ पक्षी है।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://ddnews.gov.in/from-chirping-to-silence-world-sparrow-day-gives-the-message-to-save-sparrows