विश्व खाद्य पुरस्कार, 2021

world food prize 2021

प्रश्न-11 मई, 2021 को किसे वर्ष 2021 के प्रतिष्ठित ‘विश्व खाद्य पुरस्कार’ प्रदान किए जाने की घोषणा की गई?
(a) डॉ. सौम्या स्वामीनाथन
(b) डॉ. रतन लाल
(c) डॉ. शकुंतला हरकसिंह थिलस्टेड
(d) डॉ. दिनेश लाल
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 11 मई, 2021 को विश्व खाद्य पुरस्कार फाउंडेशन द्वारा भारतीय मूल की प्रसिद्ध पोषण वैज्ञानिक डॉ. शकुंतला हरकसिंह थिलस्टेड को वर्ष 2021 के प्रतिष्ठित ‘विश्व खाद्य पुरस्कार’ (World Food Prize), प्रदान किए जाने की घोषणा की गई।
  • उन्हें समुद्री भोजन और खाद्य तंत्र के लिए समग्र और पोषण के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण विकसित करने हेतु इस पुरस्कार के लिए चुना गया।
  • उनके द्वारा बांग्लादेश की छोटी मछलियों की प्रजातियों पर किया गया शोध सभी स्तरों पर समुद्री भोजन प्रणाली के लिए पोषण के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण को विकसित करने में सहायक साबित होगा।
  • यह पुरस्कार उन व्यक्तियों को प्रदान किया जाता है जिन्होंने भुखमरी को कम करने एवं वैश्विक खाद्य सुरक्षा को बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया हो।
  • इस पुरस्कार के तहत 2,50,000 अमेरिकी डॉलर की पुरस्कार राशि प्रदान की जाती है।
  • इस पुरस्कार की शुरूआत वर्ष 1986 में विश्व हरित क्रांति के सूत्रधार एवं नोबेल शांति पुरस्कार विजेता (वर्ष 1970) डॉ. नॉर्मन बोरलॉग द्वारा की गई थी।
  • ज्ञातव्य है कि प्रथम विश्व खाद्य पुरस्कार वर्ष 1987 में भारत में हरित क्रांति के जनक डॉ. एम.एस. स्वामीनाथन को प्रदान किया गया था।
  • वर्ष 2020 का यह पुरस्कार भारतीय मूल के ही प्रसिद्ध अमेरिकी मृदा वैज्ञानिक डॉ. रतन लाल को प्रदान किया गया था।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.worldfoodprize.org/index.cfm/87428/48369/pioneering_aquatic_foods_researcher_awarded_the_2021_world_food_prize