विश्व खाद्य पुरस्कार-2015

world food prize 2015

प्रश्न-हाल ही में विश्व खाद्य पुरस्कार-2015 से फजले हसन आबिद को संमानित किए जाने की घोषणा की गयी वे किस देश के नागरिक हैं?
(a) भारत
(b) पाकिस्तान
(c) बांग्लादेश
(d) मालदीव
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • 1 जुलाई, 2015 को वाशिंगटन, डी.सी. अमेरिका में बांग्लादेश के सर फजले हसन आबिद को वर्ष 2015 के विश्व खाद्य पुरस्कार से संमानित किये जाने की घोषणा की गयी।
  • इस पुरस्कार की घोषणा अमेरिकी विदेश विभाग (U.S. State Department) के समारोह में विश्व खाद्य पुरस्कार फाउन्डेशन के अध्यक्ष राजदूत केनेथ एम. क्विन ने की।
  • सर फजले आबिद को यह पुरस्कार 15, अक्टूबर, 2015 को आयोवा स्टेट कैपिटल बिल्डिंग में आयोजित वॉरलॉग वार्ता के मध्य डेस मोइनेस, आयोवा, संयुक्त राज्य अमेरिका में प्रदान किया जायेगा।
  • सर फजले आबिद को यह पुरस्कार उनके द्वारा वर्ष 1972 में स्थापित बांग्लादेश पुनर्वास सहायता समिति (Bangladesh Rehabilitation Assistance Committee) के माध्यम से दुनिया भर के 1500 लाख (150 Million) लोगों के जीवन में सुधार एवं गरीबी से मुक्ति का अनुसरण करने तथा खाद्य सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिये प्रदान किया जा रहा है।
  • बांग्लादेश पुनर्वास सहायता समिति दुनिया का सबसे बड़ा गैर-सरकारी संगठन है।
  • उल्लेखनीय है कि वर्ष 2009 में सर फजले आबिद को ब्रिटिश राजशाही द्वारा नाइट (Knight) की उपाधि प्रदान की गयी थी।
  • ध्यातव्य है कि‘विश्व खाद्य पुरस्कार’ की पुरस्कार राशि 250,000 अमेरिकी डॉलर है।
  • यह पुरस्कार प्रथम बार वर्ष 1987 में भारतीय हरित क्रांति के जनक डॉ.एम.एस. स्वामीनाथन को प्रदान किया गया था।
  • इस पुरस्कार की स्थापना विश्व प्रसिद्ध नोबेल शांति पुरस्कार प्राप्त वैज्ञानिक डॉ. नार्मन ई. बोरलॉग द्वारा वर्ष 1986 में की गयी थी।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.worldfoodprize.org/index.cfm/24667/36020/2015_world_food_prize_laureate_leading_a_generation_out_of_poverty
http://www.worldfoodprize.org/index.cfm/24667/36009/world_food_prize_announces_its_2015_laureate