विश्व कौशल एशिया प्रतियोगिता (WSAC), 2025

प्रश्न – निम्नलिखित में से कौन-सा कथन विश्व कौशल एशिया प्रतियोगिता (WSAC) 2025 के संबंध में सही नहीं है?
(a) WSAC 2025 का आयोजन 27–29 नवंबर, 2025 के मध्य चीनी ताइपे में किया गया।
(b) WSAC 2025 विश्व कौशल एशिया प्रतियोगिता का चौथा संस्करण था।
(c) भारत ने अपनी पहली भागीदारी में 29 देशों के बीच 8वां स्थान प्राप्त किया।
(d) भारत ने प्रतियोगिता में 1 रजत, 2 कांस्य और 3 उत्कृष्टता पदक जीते।
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 27-29 नवंबर, 2025 के मध्य विश्व कौशल एशिया प्रतियोगिता (WSAC), 2025 का आयोजन चीनी ताइपे में किया गया
  • यह विश्व कौशल एशिया का यह तीसरा संस्करण था
  • इस संस्करण में 29 देशों के 500 से अधिक प्रतियोगियों ने 44 कौशल श्रेणियों में भाग लिया।
  • भारत ने वैश्विक कौशल मंच पर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज करते हुए विश्व कौशल एशिया प्रतियोगिता (WSAC) 2025 में अपनी पहली भागीदारी में ही 29 देशों के बीच 8वां स्थान हासिल किया।
  • एशिया क्षेत्र के अग्रणी कौशल-इकोसिस्टम के बीच मुकाबला करते हुए भारतीय दल ने अनुशासन, नवाचार और विश्व-स्तरीय निपुणता का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
  • प्रतिस्पर्धा में भारत का नेतृत्व कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय (MSDE) ने किया, जबकि एनएसडीसी तथा विभिन्न तकनीकी साझेदारों ने प्रशिक्षण और तैयारी में सहयोग दिया।
  • भारतीय दल में 23 प्रतियोगी शामिल थे जिन्होंने 21 कौशल श्रेणियों में भाग लिया।
  • टीम के साथ 21 विशेषज्ञ भी उपस्थित रहे।
  • भारत ने पारंपरिक एवं तकनीक-आधारित दोनों प्रकार की कौशल श्रेणियों में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।
  • भारत ने 1 रजत, 2 कांस्य तथा 3 उत्कृष्टता पदक जीते।
    ० भारत की पदक उपलब्धियाँ –
    • रजत – पेंटिंग और डेकोरेटिंग: मुस्कान
  • कांस्य – इंडस्ट्रियल डिज़ाइन टेक्नोलॉजी: कोमल पांडा
  • कांस्य – रोबोट सिस्टम इंटीग्रेशन: शिवम सिंह और दिनेश आर
  • उत्कृष्टता पदक – बिज़नेस के लिए सॉफ्टवेयर एप्लीकेशन डेवलपमेंट: मोहम्मद मफ़ाज़ पी आर
  • उत्कृष्टता पदक – वेब टेक्नोलॉजीज़: आदित्य नंदन
  • उत्कृष्टता पदक – इलेक्ट्रिकल इंस्टॉलेशन: धनुष एम जी
  • महिला प्रतिभागियों ने भारत की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
  • उन्होंने कई गैर-पारंपरिक कौशल श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और बेस्ट इन द कंट्री सम्मान प्राप्त किया।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://worldskillsasiataipei2025.com

https://www.pib.gov.in/PressReleseDetailm.aspx?PRID=2196617&reg=3&lang=1

https://www.newsonair.gov.in/india-finishes-strong-at-world-skills-asia-competition-2025-secures-8th-rank-in-first-ever-participation