विश्व कैंसर दिवस

World Cancer Day

प्रश्न-‘विश्व कैंसर दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 2 फरवरी
(b) 1 फरवरी
(c) 5 फरवरी
(d) 4 फरवरी
उत्तर—(d)
संबंधित तथ्य

  • 4 फरवरी‚ 2021 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व कैंसर दिवस’ (World Cancer Day) मनाया गया।
  • वर्ष 2021 में इस दिवस के अभियान की थीम है-‘I am and I Will’।
  • उल्लेखनीय है कि यह दिवस विश्व कैंसर घोषणा के लक्ष्यों का समर्थन करने के लिए ‘अंतरराष्ट्रीय कैंसर नियंत्रण संघ’ (UICC) द्वारा स्थापित किया गया था।
  • इसकी स्थापना 1933 में हुई थी।
  • इसका मुख्यालय जेनेवा (स्विट्जरलैंड) में है। यह संपूर्ण विश्व में कैंसर के प्रति जागरूकता लाने और चिकित्सा अनुसंधान में सहायता एवं मरीजों के हितों का ध्यान रखने वाला संगठन है।
  • इस दिवस को मनाने का उद्देश्य कैंसर के बारे में जागरूकता उत्पन्न करना और रोग के बारे में जल्दी पता लगाने की जरूरत तथा कैंसर के उपचार पर ध्यान केंद्रित करना है।
  • इस दिवस की स्थापना 4 फरवरी‚ 2000 को पेरिस में न्यू मिलेनियम के लिए कैंसर के विरुद्ध विश्व सम्मेलन में पेरिस चार्टर द्वारा की गई थी।
  • WHO के अनुसार‚ विश्व स्तर पर कैंसर मृत्यु का दूसरा प्रमुख कारण है।
  • इसके अनुसार‚ वर्ष 2018 में अनुमानित रूप से 9.6 मिलियन लोगों की मृत्यु या 6 में से एक मौत के लिए कैंसर प्रमुख कारक रहा।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.uicc.org/events/world-cancer-day-2021