विश्व कैंसर दिवस

प्रश्न – -प्रतिवर्ष ‘विश्व कैंसर दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 1 फरवरी (b) 31 जनवरी
(c) 3 फरवरी (d) 4 फरवरी
उत्तर – (d)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 4 फरवरी‚ 2025 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व कैंसर दिवस’ (World Cancer Day) मनाया गया।
  • उद्देश्य-कैंसर के बारे में जागरूकता उत्पन्न करना और रोग के बारे में जल्दी पता लगाना तथा कैंसर के उपचार पर ध्यान केंद्रित कर पूरी दुनिया को एक साथ इसके खिलाफ एक जुट करना।
  • वर्ष 2025 में इस दिवस की थीम – “United by Unique” है।
  • यह दिवस विश्व कैंसर घोषणा के लक्ष्यों का समर्थन करने के लिए ‘अंतरराष्ट्रीय कैंसर नियंत्रण संघ (UICC) द्वारा स्थापित किया गया था।
  • UICC की स्थापना वर्ष 1933 में हुई थी।
  • यह संपूर्ण विश्व में कैंसर के प्रति जागरूकता लाने और चिकित्सा अनुसंधान में सहायता एवं मरीजों के हितों का ध्यान रखने वाला एक संगठन है।
  • इस दिवस की स्थापना 4 फरवरी‚ 2000 को पेरिस न्यू मिलेनियम के लिए कैंसर के विरूद्ध विश्व सम्मेलन में पेरिस चार्टर द्वारा की गई थी।
  • WHO के अनुसार‚ विश्व स्तर पर कैंसर मृत्यु का दूसरा प्रमुख कारण है।

लेखक- विजय प्रताप सिंह 

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.who.int/southeastasia/news/detail/04-02-2025-world-cancer-day

https://www.uicc.org/news-and-updates/events/world-cancer-day-2025

https://www.uicc.org/what-we-do/events/world-cancer-day