विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कारों की सूची में शामिल भारतीय स्कूल

प्रश्न-जून‚ 2022 में ब्रिटेन में जारी विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कारों की सूची में कितने भारतीय स्कूल हैं?
(a) 3
(b) 5
(c) 2
(d) 7
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य

  • जून‚ 2022 में ब्रिटेन में पहली बार दिए जा रहे विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूल पुरस्कारों की सूची जारी की।
  • समाज की प्रगति के क्षेत्र में दिए गए योगदान के लिए ब्रिटेन में 2.5 लाख डॉलर के इन पुरस्कारों की घोषणा की गई।
  • इसमें शीर्ष 10 स्कूलों की सूची में 5 भारतीय स्कूलों को शामिल किया गया है।
  • मुंबई स्थित स्कूलों एसवीकेएम के सीएनएम स्कूल और नई दिल्ली के लाजपत नगर-3 के एसडीएमसी प्राथमिक स्कूल को ‘वल्ड्‌र्स बेस्ट स्कूल प्राइज फॉर इनोंवेशन श्रेणी के शीर्ष 10 की सूची में चयनित किया गया।
  • ‘कम्युनिटी कोलैबोरेशन’ श्रेणी के शीर्ष 10 की सूची में मुंबई के खोज स्कूल और पुणे के बोपखेल में स्थित पीसीएमसी इंग्लिश मीडियम स्कूल को शामिल किया गया।
  • हावड़ा के समारितन मिशन स्कूल को विश्व के सर्वश्रेष्ठ स्कूलों की सूची में ‘ओवरकमिंग एडवर्सिटी’ श्रेणी की सूची में जगह मिली है।
  • ब्रिटेन स्थित डिजिटल मीडिया मंच ‘टी4 एजुकेशन’ द्वारा इन पुरस्कारों की शुरुआत की गई।
  • 5 पुरस्कारों विजेता स्कूलों को 2.5 लाख डॉलर का पुरस्कार बराबर-बराबर बांटा जाएगा।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.business-standard.com/article/education/5-indian-schools-on-shortlist-for-first-ever-world-s-best-school-prizes-122060900444_1.html