प्रश्न – वर्ष 2025 में ‘विश्व कुष्ठ दिवस’ कब मनाया गया?
(a) 22 जनवरी (b) 24 जनवरी
(c) 26 जनवरी (d) 29 जनवरी
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 26 जनवरी‚ 2025 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व कुष्ठ दिवस’ (World Leprosy Day) मनाया गया।
- वर्ष 2025 में इसका थीम “Unite. Act. Eliminate.”है।
- यह दिवस प्रतिवर्ष जनवरी माह के अंतिम रविवार को मनाया जाता है।
- उद्देश्य-कुष्ठ रोग से पीड़ित लोगों की सहायता तथा इस रोग से पीड़ित लोगों की देखभाल करने वाले व्यक्तियों को प्रशिक्षित करना और उसके बारे में जागरूकता पैदा करना।
- यह एक दीर्घकालिक संक्रामक रोग है‚ जो कि बेसिलस माइकोबैक्टेरियम लेप्री (एम.लेप्री) के कारण होता है यह मुख्यत: मानव त्वचा‚ ऊपरी श्वसन पथ की श्लेष्मिका‚ परिधीय तंत्रिकाओं आदि का प्रभावित करता हैं।
- इस रोग को हैन्सेन का रोग (इस रोग के बैक्टेरिया की खोज करने वाले चिकित्सक डॉ गेरहार्ड हेनरिक हैन्सन के नाम पर) भी कहते है।
- डब्ल्यूएचओ की सिफारिश के अनुसार‚ कुष्ठ रोग का प्रभावी उपचार मल्टी ड्रग थेरेपी (MDT) द्वारा किया जा सकता है।
- भारत में यह दिवस महात्मा गांधी की पुण्यतिथि अर्थात 30 जनवरी को मनाया जाता है।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.who.int/news-room/events/detail/2025/01/26/default-calendar/world-leprosy-day-2025