प्रश्न – विश्व की पहली परमाणु ऊर्जा प्रणाली के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1.25 सितम्बर,2025 को राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने घोषणा की कि रूस वर्ष 2030 तक विश्व की पहली परमाणु ऊर्जा प्रणाली शुरू करेगा,जो एक पुर्नचक्रित ईंधन इस्तेमाल करने वाली प्रणाली होगी।
2. यह प्रणाली टॉम्स्क क्षेत्र में बनाई जाएगी।
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 25 सितंबर, 2025 को राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने घोषणा की कि रूस वर्ष 2030 तक विश्व की पहली क्लोल्ड फ्यूल सायकल वाली परमाणु ऊर्जा प्रणाली शुरू करेगा।
- यह एक पुर्नचक्रित (री-प्रोसेस्ड) ईंधन इस्तेमाल करने वाली प्रणाली होगी।
- यह घोषणा उन्होंने वर्ल्ड एटोमिक वीक फॉरम में मॉस्को में की, जिसमें अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) के महानिदेशक राफेल ग्रॉसी सहित कई विश्व नेता शामिल हुए।
- इस प्रणाली में लगभग 95% तक खर्च हो चुके ईंधन का पुन: उपयोग किया जाएगा, जिससे रेडियोधर्मी कचरे में भारी कमी आएगी और यूरेनियम की मांग कम होगी।
- यह प्रणाली रूस के टॉम्स्क (Tomsk Region) क्षेत्र में बनाई जाएगी।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…