विश्व किडनी दिवस

प्रश्न-वर्ष 2020 में ‘विश्व किडनी दिवस’ कब मनाया गया?
(a) 13 मार्च
(b) 10 मार्च
(c) 8 मार्च
(d) 12 मार्च
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 12 मार्च, 2020 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व किडनी दिवस’ (World Kidney Day) मनाया गया।
  • उल्लेखनीय है कि यह दिवस प्रतिवर्ष मार्च माह के दूसरे गुरुवार को मनाया जाता है।
  • यह विश्वभर में किडनी रोग और उससे संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं के प्रभाव कम करने के लिए स्वास्थ्य में किडनी के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु ‘वैश्विक जागरूकता’ अभियान है।
  • यह दिवस अंतरराष्ट्रीय सोसाइटी ऑफ नेफ्रोलॉजी (ISN) और इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ किडनी फाउंडेशन (IFKF) की एक संयुक्त पहल है।
  • ISN, मुख्य रूप से किडनी रोग विशेषज्ञों का एक गैर-लाभकारी सदस्यता संगठन है, जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किडनी रोग चिकित्सा का प्रतिनिधित्व करती है और किडनी रोग के उपचार और रोकथाम के लिए समर्पित है।
  • इसकी स्थापना वर्ष 1960 में हुई थी।
  • IFKF, विश्वभर के सभी महाद्वीपों पर बीमारी के इलाज तथा रोकथाम के लिए कार्यरत है।
  • इसकी स्थापना वर्ष 1999 में हुई थी। लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.worldkidneyday.org/2020-campaign/2020-wkd-theme/

http://ifkf.org/about-ifkf.html

https://www.theisn.org/advocacy/world-kidney-day