प्रश्न-नवंबर‚ 2021 में किस देश के द्वारा विश्व के पहले मेटावर्स (आभासी) दूतावास को स्थापित करने की घोषणा की है?
(a) न्यूजीलैंड
(b) इंडोनेशिया
(c) बारबाडोस
(d) चीन
उत्तर—(c)
संबंधित तथ्य
- नवंबर‚ 2021 में कैरेबियाई देश बारबाडोस मेटावर्स पर अपने दूतावास को स्थापित करने की घोषणा की।
- मेटावर्स पर दूतावास स्थापित करने वाला बारबडोस विश्व का पहला देश होगा।
- बारबाडोस इस मेटावर्स दूतावास का प्रारंभ वर्ष 2022 में करेगा।
- इस मेटावर्स दूतावास को स्थापित करने के लिए बारबाडोस ने ब्लाकचेन मेटावर्स प्लेटफार्म‚ डेसेट्रालैंड के साथ समझौता किया है।
- डेसेट्रालैंड एक ऐसी कंपनी है‚ जो विकेंद्रीकृत 3D मेटावर्स दुनिया के रूप में कार्य करती है।
- मेटावर्स इंटरनेट आधारित एक ऐसी आभासी दुनिया है‚ जहां लोग वास्तविक रूप से उपस्थिति ना होते हुये भी अपनी उपस्थित दर्ज कराएगे।
लेखक-अभिषेक मिश्र
संबंधित लिंक भी देखें…