विश्व कस्टम संगठन के नीति आयोग के 80वें सत्र का आयोजन

प्रश्न-3-5 दिसंबर, 2018 के मध्य विश्व सीमा शुल्क संगठन के नीति आयोग के 80वें सत्र का आयोजन कहां किया गया?
(a) मुंबई
(b) उत्तर प्रदेश
(c) गुजरात
(d) ओडिशा
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 3-5 दिसंबर, 2018 के मध्य, मुंबई में विश्व सीमा शुल्क संगठन (World Customs Organisation : WCO) के नीति आयोग के 80वें सत्र का आयोजन किया गया।
  • इसकी मेजबानी केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड, भारत सरकार ने की।
  • इस सत्र में विश्व सीमा शुल्क संगठन के शीर्ष पदाधिकारियों समेत विश्व के 30 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।
  • इस बैठक में सीमा शुल्क और व्यापार के विषय में विचार-विमर्श किया गया।
  • ध्यातव्य है भारत वर्ष 1971 में विश्व सीमा शुल्क संगठन का सदस्य बना था। वर्तमान में भारत एशिया प्रशांत क्षेत्र का उपाध्यक्ष है।
  • उल्लेखनीय है कि विश्व सीमा शुल्क संगठन विश्व के 90 प्रतिशत व्यापार तथा 180 कस्टम प्रशासनों का प्रतिनिधित्व करने वाली संस्था है।
  • सत्र में वित्त मंत्री अरुण जेटली द्वारा विश्व सीमा शुल्क संगठन में सीमा शुल्क से जुड़े विषयों में क्षमता सृजन हेतु 5 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई।
  • यह पहला मौका है जब भारत द्वारा विश्व सीमा शुल्क संगठन की विनियोग निधि में अंशदान किया गया है।
  • वर्तमान में WCO परिषद के अध्यक्ष एनरिक कैनन एवं महासचिव कोनियो मिकुरिया हैं।
  • इस बैठक में भारत तथा पेरू के मध्य कस्टम पारस्परिक सहायता समझौता तथा युगांडा के साथ संयुक्त कार्य योजनाओं पर हस्ताक्षर किए गए।

[रमेश चंद ]

संबंधित लिंक…
http://www.newsonair.com/Main-News-Details.aspx?id=356210
http://pib.nic.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=1554385