विश्व कपास दिवस

प्रश्न-‘विश्व कपास दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 7 अक्टूबर
(b) 9 अक्टूबर
(c) 5 अक्टूबर
(d) 4 अक्टूबर
उत्तर—(a)
संबंधित तथ्य

  • 7 अक्टूबर‚ 2021 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व कपास दिवस’ (World Cotton Day) मनाया जाता है।
  • उल्लेखनीय है कि इस दिवस को मनाने की पहल वर्ष 2019 में हुई थी।
  • जब उप-सहारा अफ्रीका में चार कपास उत्पादकों-बेनिन‚ बुर्किना फासो‚ चाड और माली‚ जिन्हें कॉटन फोर के नाम से जाना जाता है‚ ने प्रतिवर्ष 7 अक्टूबर को इस दिवस को मनाने का प्रस्ताव विश्व व्यापार संगठन को दिया था।
  • कपास‚ एक ऐसा फैब्रिक है जो विश्वभर में 100 मिलियन से अधिक परिवारों को लाभान्वित करता है।
  • विश्व के केवल 2.1 प्रतिशत कृषि योग्य भूमि पर कपास की खेती होती है लेकिन यह विश्व की वस्त्र जरूरतों के 27 प्रतिशत को पूरा करती है।
  • पीआईबी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार भारत में सबसे ज्यादा रकबे पर कपास की खेती की जाती है।
  • भारत कपास का सबसे बड़ा उत्पादक देश है।
  • यहां 360 लाख गांठ (6.12 मिलियन मीट्रिक टन) कपास पैदा होता है‚ जो संपूर्ण विश्व में पैदा होने वाले कपास का लगभग 25 प्रतिशत है।
  • भारत‚ विश्व में कपास का दूसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता देश भी है।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.un.org/en/observances/cotton-day

https://www.wto.org/english/tratop_e/agric_e/wcd2021_e.htm