विश्व ओजोन दिवस

International Day for the Preservation of the Ozone Layer

प्रश्न-‘विश्व ओजोन दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 16 सितंबर
(b) 18 सितंबर
(c) 13 सितंबर
(d) 19 सितंबर
उत्तर-(a)
संबंधित तथ्य

  • 16 सितंबर, 2020 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व ओजोन दिवस’ (World Ozone Day) या ओजोन परत के संरक्षण के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस मनाया गया।
  • वर्ष 2020 में इस दिवस का मुख्य विषय (Theme)-“Ozone for Life: 35 years of ozone layer protection”।
  • उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 1994 में ओजोन परत संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रतिवर्ष 16 सितंबर को इस दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की थी।
  • गौरतलब है कि ओजोन परत के संरक्षण हेतु ‘मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल’ 16 सितंबर, 1987 से प्रभावी हुआ था।
  • ओजोन परत पृथ्वी के धरातल से लगभग 20-30 किमी. की ऊंचाई पर वायुमंडल के समतापमंडल (Stratosphere) में स्थित है।
  • इसे O3 संकेत से प्रदर्शित करते हैं।
  • यह परत सूर्य से आने वाली पैराबैगनी किरणों को अवशोषित कर लेती है।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://en.wikipedia.org/wiki/Ozone_layer

https://www.un.org/en/observances/ozone-day