प्रश्न – विश्व एथलेटिक्स रिले, 2025 के संबंध में नीचे दिए गए विकल्पों में से कौन सा तथ्य सही नहीं है?
(a) पुरुषों की 4×100 मीटर रिले में स्वर्ण पदक दक्षिण अफ्रीका ने जीता।
(b) महिलाओं की 4×100 मीटर रिले में स्वर्ण पदक यूनाइटेड किंगडम ने जीता।
(c) मिश्रित 4×400 मीटर रिले में रजत पदक केन्या ने जीता।
(d) पुरुषों की 4×400 मीटर रिले में कांस्य पदक बोत्सवाना ने जीता।
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 10 -11 मई, 2025 के मध्य विश्व एथलेटिक्स रिले, 2025 का आयोजन चीन के गुआंगझू स्थित गुआंगडोंग ओलंपिक स्टेडियम में हुआ।
- यह इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का सातवां संस्करण था, और पहली बार चीन में आयोजित किया गया है।
- इस आयोजन में 43 देशों के 734 से अधिक एथलीटों ने भाग लिया।
- यह प्रतियोगिता टोक्यो में सितंबर 2025 में होने वाली विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाइंग इवेंट थी।
- इस संस्करण में पहली बार मिश्रित 4×100 मीटर रिले स्पर्धा को शामिल किया गया।
- पुरुषों की 4×100 मीटर रिले में स्वर्ण पदक दक्षिण अफ्रीका ने रजत पदक सयुंक्त राज्य अमेरिका ने और कांस्य पदक कनाडा ने जीता है।
- महिलाओं की 4×100 मीटर रिले में स्वर्ण पदक यूनाइटेड किंगडम ने रजत पदक स्पेन ने और कांस्य पदक जमैका ने जीता है।
- पुरुषों की 4×400 मीटर रिले में स्वर्ण पदक दक्षिण अफ्रीका ने रजत पदक बेल्जियम ने और कांस्य पदक बोत्सवाना ने जीता है।
- महिलाओं की 4×400 मीटर रिले में स्वर्ण पदक स्पेन ने रजत पदक सयुंक्त राज्य अमेरिका ने और कांस्य पदक दक्षिण अफ्रीका ने जीता है।
- मिश्रित 4×100 मीटर रिले में स्वर्ण पदक कनाडा ने रजत पदक जमैका ने और कांस्य पदक यूनाइटेड किंगडम ने जीता है।
- मिश्रित 4×400 मीटर रिले में स्वर्ण पदक सयुंक्त राज्य अमेरिका ने रजत पदक ऑस्ट्रेलिया ने और कांस्य पदक केन्या ने जीता है।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…