प्रश्न – 24 जुलाई‚ 2022 को संपन्न विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप‚ के संबंध में निम्न कथनों पर विचार कीजिए?
(i) 15-24 जुलाई‚ 2022 के मध्य विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप यूजीन‚ ओरेगन में आयोजित हुई।
(ii) भारत के नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो स्पर्धा में रजत पदक जीता।
(iii) इस चैंपियनशिप में अमेरिका 13 स्वर्ण पदक सहित कुल 33 पदक जीतकर पदक तालिका में शीर्ष पर रहा।
उपर्युक्त कथनाें में कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) (i) एवं (ii)
(b) (ii) एवं (iii)
(c) (i) एवं (iii)
(d) उपर्युक्त सभी
उत्तर – (d)
- 15-24 जुलाई‚ 2022 तक विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप‚ यूजीन‚ ओरेगन‚ संयुक्त राज्य अमेरिव्ाâा में आयोजित हुई।
- प्रतियोगिता मूल रूप से 6-15 अगस्त‚2021 के लिए निर्धारित की गई थी‚ परन्तु COVID-19 महामारी के चल्ाते इसे एक वर्ष स्थगित कर दिया गया था।

- पदक तालिका में शीर्ष-5 देश

- प्रमुख स्पर्धाओं के परिणाम –



- पुरुषों की पोल वॉल्ट स्पर्धा में स्वीडन के आर्मण्ड डुप्लांटिटस ने 6.21 मीटर की ऊंचाई तक छलांग लगाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण पदक जीता।
- नीरज चोपड़ा विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष एथलीट बन गए हैं।
- चोपड़ा से पहले अंजू बाबी जॉर्ज (महिला) ने वर्ष 2003 में पेरिस में लंबी कूद स्पर्धा में कांस्य पदक जीता था।
- महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ स्पर्धा नाइजीरिया की टोबी जमुसन ने 12.06 सेकेण्ड के समय के साथ जीतकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया।

संबंधित लिंक भी देखें…