विश्व एड्स दिवस, 2025

प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए –

  1. 1 दिसंबर‚ 2025 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व एड्स दिवस’ मनाया गया।
  2. वर्ष 2025 में इस दिवस का मुख्य विषय- ‘एड्स फ्री जेनरेशन’ है
    उपर्युक्त कथनों में कौन-सा सही है?
    (a) केवल 1 (b) केवल 2
    (c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई
    उत्तर – (a)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 1 दिसंबर‚ 2025 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व एड्स दिवस’ (World Aids Day) मनाया गया।
  • मुख्य विषय-“Overcoming disruption, transforming the AIDS response.”
  • पहली बार यह दिवस 1 दिसंबर‚ 1988 को मनाया गया था।
  • ज्ञातव्य है कि एड्स (AIDS: Acquired Immuno Deficiency Syndrome) एक संलक्षण (Syndrome) है‚ जो एचआईवी विषाणु संक्रमण के कारण होता है।
  • इस संक्रमण के फलस्वरूप व्यक्ति की रोगों से लड़ने की क्षमता का हृास हो जाता है तथा मनुष्य विभिन्न प्रकार के रोगों से ग्रस्त हो जाता है।
  • एचआईवी एड्स एक वैश्विक स्वास्थ्य चुनौती है‚ जिसे विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा वर्ष 2030 तक खत्म करने का लक्ष्य रखा गया है।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.who.int/campaigns/world-aids-day/2025