विश्व आर्द्रभूमि दिवस

प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए –

  1. 2 फरवरी‚ 2026 को ‘विश्व आर्द्रभूमि दिवस’ मनाया गया।
  2. इस दिवस का मुख्य विषय -आर्द्रभूमियां एवं मानव कल्याण है।
    उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा कथन सही है?
    (a) केवल 1 (b) केवल 2
    (c) 1 और 2 दोनों (d) इनमे से कोई नहीं
    उत्तर – (a)
    व्याख्यात्मक उत्तर
  • 2 फरवरी‚ 2026 को विश्व आर्द्रभूमि दिवस (World Wetlands Day) मनाया गया।
  • इस दिवस का मुख्य विषय – “आर्द्रभूमियां और पारंपरिक ज्ञान: सांस्कृतिक विरासत का उत्सव”(Wetlands and traditional knowledge: Celebrating cultural heritage)
  • उद्देश्य — आर्द्रभूमियों के संरक्षण के लिए जागरूकता पैदा करना
  • ज्ञातव्य है कि 2 फरवरी, 1971 को विश्व के अंतरराष्ट्रीय महत्व के
    आर्द्रभूमियों के संरक्षण के लिए ‘रामसर कन्वेंशन’ पर ईरान के शहर रामसर में हस्ताक्षर हुए थे।
  • यह दिवस वर्ष 1997 से प्रति वर्ष मनाया जा रहा है।
  • वर्तमान में भारत में कुल रामसर साइट्स की संख्या 98 है।
  • क्या आप जानते हैं?
  • लगभग हर 8 में से 1 व्यक्ति आर्द्रभूमियों से अपनी आजीविका कमाता है—और इस प्रक्रिया में भोजन, जलापूर्ति, परिवहन तथा मनोरंजन जैसी सेवाएँ भी उपलब्ध होती हैं।
  • आर्द्रभूमि परिदृश्य मानसिक स्वास्थ्य/कल्याण पर सकारात्मक प्रभाव डालते हैं।
  • आर्द्रभूमियाँ तटीय क्षेत्रों में रहने वाली मानवता के लगभग 60% हिस्से को तूफानी ज्वार (Storm Surges), चक्रवात/हरिकेन (Hurricanes) और सुनामी (Tsunamis) से सुरक्षा प्रदान करती हैं।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.un.org/en/observances/world-wetlands-day

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2221192&reg=3&lang=2