प्रश्न – प्रतिवर्ष ‘विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 7 सितंबर (b) 10 सितंबर
(c) 5 सितंबर (d) 3 सितंबर
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 10 सितंबर‚ 2026 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस’ (World Suicide Prevention Day) मनाया गया।
- मुख्य विषय- “आत्महत्या पर धारणा बदलना” (Changing The narrative on suicide)।
- उद्देश्य-विश्व भर में आत्महत्या की रोकथाम के बारे में जागरूकता बढ़ाना।
- विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस (WSPD) की स्थापना वर्ष 2003 में विश्व स्वास्थ्य संगठन के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय आत्महत्या रोकथाम संघ द्वारा की गई थी।
- आत्महत्या एक बड़ी सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौती है, जो हर साल 720,000 से ज़्यादा लोगों की जान ले लेती है।
- हर जान जाने के गहरे सामाजिक, भावनात्मक और आर्थिक परिणाम होते हैं, जो दुनिया भर के परिवारों, दोस्तों, कार्यस्थलों और पूरे समुदायों को गहराई से प्रभावित करते हैं।
- यह दिवस समुदायों, संगठनों और सरकारों को इस साझा विश्वास के साथ एकजुट करता है कि आत्महत्याओं को रोका जा सकता है।
- भारत की पहली राष्ट्रीय आत्महत्या रोकथाम रणनीति (2022):
- इसका उद्देश्य बहु-क्षेत्रीय कार्रवाई के माध्यम से वर्ष 2030 तक आत्महत्या से होने वाली मौतों को 10% तक कम करना है।
- राष्ट्रीय पहलें (नेशनल इनिशिएटिव): टेली-मानस (टेली मेंटल हेल्थ असिस्टेंस एंड नेटवर्किंग अक्रास स्टेट्स), डीएमएचपी (डिस्ट्रिक मेंटल हेल्थ प्रोग्राम), आरकेएसके (राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम) और मनोदर्पण जैसे कार्यक्रम हेल्पलाइन, सामुदायिक आउटरीच, और स्कूल-आधारित सहायता को मजबूत करते हैं।
- दुनिया भर में वर्ष भर होने वाली कुल आत्महत्याओं में भारत में एक तिहाई महिलाओं की और लगभग एक चौथाई संख्या पुरुषों की होती है।
- औसतन, भारत में हर साल लगभग 100,000 से ज़्यादा लोग आत्महत्या से अपनी जान गंवा देते हैं।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.who.int/campaigns/world-suicide-prevention-day/2026
https://www.pib.gov.in/PressNoteDetails.aspx?NoteId=155178&ModuleId=3®=48&lang=2