प्रश्न – प्रतिवर्ष ‘विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 7 सितंबर (b) 10 सितंबर
(c) 5 सितंबर (d) 3 सितंबर
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 10 सितंबर‚ 2025 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस’ (World Suicide Prevention Day) मनाया गया।
- मुख्य विषय- “आत्महत्या पर धारणा बदलना” (Changing The narrative on suicide)।
- उद्देश्य-विश्व भर में आत्महत्या की रोकथाम के बारे में जागरूकता बढ़ाना।
- विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस (WSPD) की स्थापना वर्ष 2003 में विश्व स्वास्थ्य संगठन के सहयोग से अंतरराष्ट्रीय आत्महत्या रोकथाम संघ द्वारा की गई थी।
- आत्महत्या एक बड़ी सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौती है, जो हर साल 720,000 से ज़्यादा लोगों की जान ले लेती है।
- हर जान जाने के गहरे सामाजिक, भावनात्मक और आर्थिक परिणाम होते हैं, जो दुनिया भर के परिवारों, दोस्तों, कार्यस्थलों और पूरे समुदायों को गहराई से प्रभावित करते हैं।
- यह दिवस समुदायों, संगठनों और सरकारों को इस साझा विश्वास के साथ एकजुट करता है कि आत्महत्याओं को रोका जा सकता है।
- भारत की पहली राष्ट्रीय आत्महत्या रोकथाम रणनीति (2022):
- इसका उद्देश्य बहु-क्षेत्रीय कार्रवाई के माध्यम से वर्ष 2030 तक आत्महत्या से होने वाली मौतों को 10% तक कम करना है।
- राष्ट्रीय पहलें (नेशनल इनिशिएटिव): टेली-मानस (टेली मेंटल हेल्थ असिस्टेंस एंड नेटवर्किंग अक्रास स्टेट्स), डीएमएचपी (डिस्ट्रिक मेंटल हेल्थ प्रोग्राम), आरकेएसके (राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम) और मनोदर्पण जैसे कार्यक्रम हेल्पलाइन, सामुदायिक आउटरीच, और स्कूल-आधारित सहायता को मजबूत करते हैं।
- दुनिया भर में वर्ष भर होने वाली कुल आत्महत्याओं में भारत में एक तिहाई महिलाओं की और लगभग एक चौथाई संख्या पुरुषों की होती है।
- औसतन, भारत में हर साल 100,000 से ज़्यादा लोग आत्महत्या से अपनी जान गंवा देते हैं।
- भारत में, राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) के आंकड़ों के अनुसार, वर्ष 2017 में प्रति लाख जनसंख्या पर 9.9 की दर से आत्महत्याओं में लगातार वृद्धि देखी गई, जो 2022 में बढ़कर प्रति लाख जनसंख्या पर 12.4 हो गई।
- आत्महत्या की घटना दर अलग-अलग राज्यों में भिन्न है।
- जहां बिहार में यह प्रति 100,000 जनसंख्या पर 0.6 है, वहीं सिक्किम में यह प्रति 100,000 जनसंख्या पर 43.1 है। 2022 में, दक्षिणी शहरों विजयवाड़ा (प्रति 100,000 जनसंख्या पर 42.6) और कोल्लम (प्रति 100,000 जनसंख्या पर 42.5) में आत्महत्या की सबसे अधिक दरें दर्ज की गईं।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.who.int/campaigns/world-suicide-prevention-day/2025
https://www.pib.gov.in/PressNoteDetails.aspx?NoteId=155179&ModuleId=3