विश्व आत्महत्या निवारण दिवस

world suicide prevention day 2020

प्रश्न-‘विश्व आत्महत्या निवारण दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 9 सितंबर
(b) 10 सितंबर
(c) 5 सितंबर
(d) 2 सितंबर
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • 10 सितंबर, 2020 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व आत्महत्या निवारण दिवस’ (World Suicide Prevention Day) मनाया गया।
  • इस दिवस का उद्देश्य इस तथ्य के बारे में लोगों के बीच जागरूकता उत्पन्न करना है कि आत्महत्या को कैसे रोका जा सकता है।
  • यह दिवस विश्व स्वास्थ्य संगठन के सहयोग से इंटरनेशनल एसोसिएशन फॉर सुसाइट प्रिवेंशन (IASP) द्वारा आयोजित किया जाता है।
  • मुख्य विषय (Theme)- ‘‘आत्महत्या रोकथाम के लिए मिलकर कार्य करें’’ (Working Together to Prevent Suicide)।
  • गौरतलब है कि प्रतिवर्ष विश्व में आत्महत्या (40 सेकंड में एक व्यक्ति) के कारण लगभग 800,000 लोग मर जाते हैं।
  • आत्महत्या 15 से 29 वर्ष की अवस्था के युवाओं के बीच मृत्यु का दूसरा प्रमुख कारण है।

लेखक- विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.iasp.info/wspd2020/