विश्व अल्जाइमर दिवस

प्रश्न-‘विश्व अल्जाइमर दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 20 सितंबर
(b) 22 सितंबर
(c) 15 सितंबर
(d) 21 सितंबर
उत्तर-(d)
संबंधित तथ्य

  • 21 सितंबर, 2020 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व अल्जाइमर दिवस’ (World Alzheimer’s Day) मनाया गया।
  • यह दिवस अल्जाइमर रोग के बारे में जागरूकता उत्पन्न करने के लिए मनाया जाता है।
  • अल्जाइमर रोग डिमेंशिया (मनोभ्रंश) का सबसे सामान्य प्रकार है।
  • यह प्रगतिशील मस्तिष्क रोग है, जिसके परिणामस्वरूप याददाश्त एवं सोचने की शक्ति में नुकसान होता है।
  • यह मस्तिष्क की कोशिकाओं को नष्ट कर देता है, जिसके कारण याददाश्त में बदलाव, अनियमित व्यवहार एवं शारीरिक प्रक्रियाओं को नुकसान पहुंचाता है।

लेखक-विवेक कुमार त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.nhp.gov.in/World-Alzheimers-Day_pg

https://www.alzheimers.org.uk/get-involved/world-alzheimers-month