विश्व अंतरिक्ष सप्ताह

World Space Week 2016

प्रश्न-‘विश्व अंतरिक्ष सप्ताह’ कब मनाया जाता है?
(a) 3-6 अक्टूबर
(b) 4-10 अक्टूबर
(c) 2-8 अक्टूबर
(d) 3-9 अक्टूबर
उत्तर-(b)
संबंधित तथ्य

  • विश्व अंतरिक्ष सप्ताह (World Space Week) 4-10 अक्टूबर तक मनाया जाता है।
  • गौरतलब है कि 4 अक्टूबर, 1957 को पहला मानव निर्मित उपग्रह स्पुतनिक प्रथम (तत्कालीन सोवियत संघ द्वारा) अंतरिक्ष में भेजा गया था।
  • 10 अक्टूबर, 1967 को राज्यों द्वारा शांतिपूर्ण तरीकों के लिए अंतरिक्ष के इस्तेमाल पर एक संधि पर हस्ताक्षर हुए थे।
  • इसलिए संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 1999 में इन दोनों तारीखों (4-10 अक्टूबर) को मिलाकर ‘विश्व अंतरिक्ष सप्ताह’ मनाने का निर्णय लिया था।
  • 4-10 अक्टूबर, 2016 के मध्य यह सप्ताह संपूर्ण विश्व में मनाया जा रहा है।
  • वर्ष 2016 में विश्व अंतरिक्ष सप्ताह का मुख्य विषय (Theme) ‘सुदूर संवेदनः हमारे भविष्य को समर्थ बनाने वाला’ (Remote Sensing : Enabling our Future) है जो कि मानव जाति की भलाई के लिये अंतरिक्ष से पृथ्वी का अवलोकन को मान्यता प्रदान करता है।
  • इस सप्ताह के दौरान शिक्षा और विज्ञान से जुड़े संस्थान जैसे अंतरिक्ष एजेंसियां, एयरोस्पेस कंपनियां, स्कूलों, तारामंडलों, संग्रहालयों और खगोल विज्ञान क्लबों द्वारा अंतरिक्ष की जानकारियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं।

संबंधित लिंक भी देखें…
http://www.un.org/en/events/spaceweek/
http://www.unoosa.org/oosa/en/outreach/events/wsw/index.html
http://www.shar.gov.in/wsw/theme.jsp