विश्व अंतरिक्ष सप्ताह

प्रश्न – 4-10 अक्टूबर‚ 2025 के मध्य संपूर्ण विश्व में विश्व अंतरिक्ष सप्ताह मनाया जा रहा है। इस वर्ष, इस सप्ताह का मुख्य विषय क्या है?
(a) अंतरिक्ष एवं वैश्वीकरण
(b) चांद: सितारों के लिए प्रवेश द्वार
(c) अंतरिक्ष एवं समावेशी विकास
(d) लिविंग इन स्पेस
उत्तर – (d)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 4-10 अक्टूबर‚ 2025 के मध्य संपूर्ण विश्व में ‘विश्व अंतरिक्ष सप्ताह (World Space Week) मनाया जा रहा है।
  • मुख्य विषय-“लिविंग इन स्पेस ’’ (Living in Space)।
  • गौरतलब है कि 4 अक्टूबर‚ 1957 को पहला मानव निर्मित उपग्रह ‘स्पुतनिक प्रथम’ (तत्कालीन सोवियत संघ द्वारा) अंतरिक्ष में भेजा गया था।
  • 10 अक्टूबर‚ 1967 को राज्यों द्वारा शांतिपूर्ण तरीकों के लिए अंतरिक्ष के इस्तेमाल पर एक संधि पर हस्ताक्षर हुई थी।
  • इसलिए संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 1999 में इन दोनों तारीखों (4-10 अक्टूबर) के मध्य विश्व अंतरिक्ष सप्ताह मनाने का निर्णय लिया था।
  • ध्यातव्य है कि वर्ष 2019 में चांद पर मानव जाति के पहुंचने की 50वीं वर्षगांठ मनाई गई थी।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.un.org/en/observances/world-space-week