प्रश्न – ‘विश्व अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस’ कब मनाया जाता है?
(a) 14 जुलाई (b) 17 जुलाई
(c) 15 जुलाई (d) 20 जुलाई
उत्तर – (b)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 17 जुलाई, 2025 को संपूर्ण विश्व में ‘विश्व अंतरराष्ट्रीय न्याय दिवस’ (World Day for International Justice) मनाया गया।
- यह दिवस अंतरराष्ट्रीय न्याय की सुदृढ़ व्यवस्था को मान्यता देने और पीड़ितों के अधिकारों को बढ़ावा देने के लिए मनाया जाता है।
- उल्लेखनीय है कि 17 जुलाई, 1998 को अंतरराष्ट्रीय क्रिमिनल न्यायालय (ICC) की संस्थापक संधि और रोम संविधि को अपनाने की वर्षगांठ का प्रतीक है।
- जो लोगों को नरसंहार, मानवता के विरुद्ध अपराध, युद्ध अपराधों और आक्रामकता के अापराध से बचाने की कोशिश करता है।
- अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय (ICC) के बारे में
- स्थापना (कार्य प्रारंभ करने की तिथि)-1 जुलाई, 2002
- मुख्यालय-द हेग, नीदरलैंड्स
- वर्तमान अध्यक्ष –टोमोको आकाने (Tomoko Akane)
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://nationaltoday.com/world-day-for-international-justice