प्रश्न- मार्च‚ 2022 में महिलाओं के लिए शुरू किया गया एक विशेष उद्यमिता प्रोत्साहन अभियान- ‘समर्थ’ किस मंत्रालय द्वारा कार्यान्वित किया जा रहा है?
(a) महिला एवं बाल विकास मंत्रालय
(b) सूक्ष्म‚ लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय
(c) वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय
(d) सहकारिता मंत्रालय
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य
- 7 मार्च‚ 2022 को केंद्रीय सूक्ष्म‚ लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री नारायण राणे ने नई दिल्ली में महिलाओं के लिए एक विशेष उद्यमिता प्रोत्साहन अभियान- ‘समर्थ’ की शुरुआत की।
- यह अभियान सूक्ष्म‚ लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय द्वारा कार्यान्वित किया जा रहा है।
- इसका उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान करके उन्हें आत्मनिर्भर और स्वतंत्र बनाना है।

- उद्यम पंजीकरण के तहत महिलाओं के स्वामित्व वाले एमएसएमई के पंजीकरण के लिए
विशेष अभियान
- इस पहल के माध्यम से मंत्रालय द्वारा महिलाओं को कौशल विकास और बाजार विकास सहायता प्रदान करने पर ध्यान केन्द्रित किया जा रहा है।
संबंधित लिंक भी देखें…