विलुप्त प्राय मलायन विशालकाए गिलहरी

प्रश्न-जूलॉजिकल सर्वेऑफ इंडिया (ZSL) द्वारा हाल ही में किए गए अपने तरह के पहले अध्ययन के अनुसार, भारत में विशालकाय मलायन गिलहरी की संख्या आगामी किस वर्ष तक 90% तक कम हो सकती है?
(a) 2030
(b) 2025
(c) 2050
(d) 2040
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य

  • जूलॉजिकल सर्वेऑफ इंडिया (ZSI) द्वारा हाल में ही किए गए एक अध्ययन में यह पाया गया है कि मलायन विशालकाय गिलहरी (RATUFA Bicolor) विलुप्त होने के कगार पर है।
  • ZSI ने सूचित किया है कि अनुमानतः 2050 तक भारत में मलायन विशालकाय गिलहारियों की संख्या में 90% तक की गिरावट आ सकती है।
  • ZSI सर्वेक्षण ने संकेत दिया है कि यदि तत्काल कदम नहीं उठाए गए, तो बाद के दशकों में यह प्रजाति देश से विलुप्त हो सकती है।
  • रिपोर्ट में कहा गया है कि यह विशालकाय गिलहरी इस सदी के मध्य तक पूर्वोत्तर भारत के जंगलों से गायब हो सकती है, जहां की यह मूल निवासी भी है।
  • मलायन जाइंट स्किरल, दुनिया की सबसे बड़ी गिलहरी प्रजातियों में से एक है, जिसके शरीर का ऊपरी भाग गहरे काले से रंग का और निचला भाग पीला होता है।
  • इस गिलहरी की पूंछ अत्यधिक लंबी ओर बालदार होती है।
  • वर्तमान में यह पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय और नगालैंड के कुछ भागों में पाई जाती है।
  • ZSI के अनुसार इसके निवास स्थान की गति 2050 तक गिलहरी को केवल दक्षिणी सिक्किम और उत्तरी बंगाल तक सीमित कर सकती है।
  • अध्ययन के अनुसार भारत में अब केवल 43.38% मूल निवास स्थान ही अब इस गिलहरी के अनुकूल बचा है।
  • भारत में कुल तीन विशालकाय गिलहरियों का निवास स्थान है, जिनमें अन्य दो हैं इंडियन जिआन्ट स्किरल तथा Grizzled Giant Squirrel और से प्रायद्वीपीय भारत में पाई जाती हैं।

संबंधित लिंक भी देखें…

https://indianexpress.com/article/india/first-ever-study-has-grim-prognosis-native-squirrel-could-vanish-from-ne-after-2050-7089169/