प्रश्न-16 जून‚ 2022 को क्रिकेटर विलियम पोर्टरफील्ड ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कॅरियर से संन्यास लेने की घोषणा की। वह किस देश से संबंधित है?
(a) दक्षिण अफ्रीका
(b) आयरलैंड
(c) स्कॉटलैंड
(d) न्यूजीलैंड
उत्तर—(b)
संबंधित तथ्य
- 16 जून‚ 2022 को आयरलैंड के पूर्व कप्तान विलियम पोर्टरफील्ड ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कॅरियर से संन्यास लेने की घोषणा की।
- उन्होंने अपने कॅरियर में केवल 3 अंतरराष्ट्रीय टेस्ट मैच मई‚ 2018 से जुलाई‚ 2019 के मध्य खेला था।
- अंतरराष्ट्रीय वनडे में उन्होंने अगस्त‚ 2006 में स्कॉटलैंड के विरुद्ध पदार्पण किया था और अंतिम वनडे मैच जनवरी‚ 2022 में वेस्टइंडीज के विरुद्ध खेला था।
- उन्होंने अपने कॅरियर में 3 टेस्ट मैच‚ 148 वनडे मैच और 61 टी-20 मैच खेले।
- 3 टेस्ट में उन्होंने 58 रन 61 टी-20 मैच में 1079 रन बनाए।
- 148 वनडे मैचों में उन्होंने 4343 रन बनाए जिसमें 11 शतक और 20 अर्धशतक शामिल हैं।
- कॅरियर में उन्होंने किसी भी अंतरराष्ट्रीय मैच में कोई विकेट नहीं लिया था।
- उन्हें वर्ष 2008 में कप्तान नियुक्त किया गया और उन्होंने 178 मैचों में कप्तानी की।
- वह आयरलैंड के लिए तीसरे सबसे अधिक मैच खेलने वाले और दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं।
- पोर्टरफील्ड ने दो क्रिकेट विश्व कप और पांच टी-20 विश्वकप में आयरलैंड क्रिकेट टीम की कप्तानी की।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…