प्रश्न-12 जुलाई, 2020 को पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी बिम सुरबियर (Wim Suurbier) का निधन हो गया। वह किस देश के प्रसिद्ध फुटबॉल खिलाड़ी थे?
(a) न्यूजीलैंड
(b) इंग्लैंड
(c) नीदरलैंड
(d) जर्मनी
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
- 12 जुलाई, 2020 को नीदरलैंड के पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी विम सुरबियर (Wim Suurbier) का 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
- वह वर्ष 1964 से 1974 तक अजाक्स एम्सटर्ड क्लब के साथ जुड़े रहे और उन्होंने तीन यूरोपीय कप जीते।
- एजाक्स एम्सटर्डम क्लब ने उन्हें ‘नीदरलैंड का पहला आधुनिक बैक (First Modern back of the Netherlands) के रूप में वर्णित किया है।
- वह वर्ष 1974 और 1978 में विश्व कप का फाइल खेलने वाली विश्वकप टीम में शामिल थे।
- वर्ष 1974 में नीदरलैंड ने पश्चिमी जर्मनी और वर्ष 1978 में अर्जेंटीना के विरुद्ध फाइनल खेला था।
- उन्होंने अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच अर्जेंटीना के विरुद्ध खेला था।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…