विम्बलडन पुरस्कार राशि में वृद्धि

प्रश्न – वर्ष 2025 में विंबलडन की ग्रास-कोर्ट चैंपियनशिप के लिए कुल पुरस्कार राशि कितनी घोषित की गई है?
(a) 50.2 मिलियन पाउंड
(b) 53.5 मिलियन पाउंड
(c) 60.1 मिलियन पाउंड
(d) 72.59 मिलियन पाउंड
उत्तर – (b)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 12 जून, 2025 को विंबलडन ने ग्रास-कोर्ट मेजर के वर्ष 2025 संस्करण के लिए अपनी पुरस्कार राशि का ब्यौरा जारी किया।
  • विंबलडन द्वारा इस वर्ष की चैंपियनशिप के लिए अपनी पुरस्कार राशि बढ़ाकर 53.5 मिलियन पाउंड (72.59 मिलियन डॉलर) कर दी गई है।
  • यह राशि वर्ष 2024 की तुलना में 7% अधिक है और एक दशक पहले की तुलना में दोगुनी है।
  • प्रत्येक राउंड में पुरस्कार राशि में वृद्धि होगी।
  • पुरुष और महिला एकल चैंपियन प्रत्येक को 3 मिलियन पाउंड (4.07 मिलियन डॉलर) मिलेंगे।
  • एकल मुख्य ड्रॉ के लिए कुल पुरस्कार राशि वर्ष 2024 की तुलना में 8.2 प्रतिशत अधिक है।
  • पहले राउंड में हारने वाले एकल खिलाड़ियों को 66,000 पाउंड मिलेंगे, जो वर्ष 2024 की तुलना में 10% अधिक है।
  • युगल पुरस्कार राशि में भी 4.4%, मिश्रित युगल में 4.3% और व्हीलचेयर और क्वाड व्हीलचेयर स्पर्धाओं में 5.6% की वृद्धि हुई है।
  • यह वृद्धि विश्व के शीर्ष खिलाड़ियों द्वारा चारों ग्रैंड स्लैम में पुरस्कार राशि में महत्वपूर्ण सुधार की मांग के बाद की गई है, ताकि राजस्व का अधिक न्यायसंगत वितरण सुनिश्चित किया जा सके।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://sportstar.thehindu.com/tennis/wimbledon-2025-prize-money-new-changes-rule-updates-no-line-judge/article69686771.ece

https://www.atptour.com/en/news/wimbledon-2025-prize-money

https://www.livemint.com/sports/wimbledon-2025-boosts-prize-money-by-7-champions-earnings-unveiled-11749742268805.html