प्रश्न – निम्नलिखित में से कौन-सा कथन ‘विमानन परिसंपत्तियों और नेटवर्क के निर्माण एवं प्रबंधन (बी-मान) योजना’ के संबंध में सही नहीं है?
(a) इस योजना का उद्देश्य ओडिशा को पूर्वी भारत का प्रमुख विमानन केंद्र बनाना है।
(b) योजना का दृष्टिकोण ‘सबैंका पैं विमान सेवा’ (सभी के लिए विमानन सेवा) है।
(c) योजना के अंतर्गत वर्ष 2025–2030 की अवधि में 14,182 करोड़ रुपये का परिव्यय निर्धारित किया गया है।
(d) इस योजना के अंतर्गत केवल समुद्री परिवहन और जलमार्ग कनेक्टिविटी के विकास पर बल दिया गया है।
उत्तर – (d)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 25 अक्टूबर, 2025 को ओडिशा मंत्रिमंडल ने व्यवहार्यता अंतर वित्तपोषण (वीजीएफ) और अन्य प्रोत्साहनों के माध्यम से राज्य के विमानन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए विमानन परिसंपत्तियों और नेटवर्क के निर्माण एवं प्रबंधन (बी-मान) योजना’ को मंज़ूरी प्रदान की।
- इस योजना का उद्देश्य बुनियादी ढाँचे और कनेक्टिविटी को बढ़ाकर और विमानन उद्योग को बढ़ावा देकर ओडिशा को पूर्वी भारत में एक प्रमुख विमानन केंद्र में बदलना है।
- इस योजना के लिए वर्ष 2025 से 2030 तक की अवधि के लिए 14,182 करोड़ रुपये का परिव्यय रखा गया है।
- इस योजना का दृष्टिकोण ‘सबैंका पैंविमान सेवा’ (सभी के लिए विमानन सेवा) है, जिसके तहत ओडिशा को विमानन नवाचार और वृद्धि के लिए एक केंद्र के रूप में स्थापित करने का लक्ष्य है।
० योजना के मुख्य उद्देश्य –
. अवसंरचना विकास – राज्य भर में हवाई अड्डों और हेलीपोर्ट्स का आधुनिकीकरण और उन्नयन करना।
. वायु संपर्कता – क्षेत्रीय हवाई सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए एयरलाइंस को वायबिलिटी गैप फंडिंग (वीजीएफ) जैसे प्रोत्साहन प्रदान करना।
. रखरखाव, मरम्मत और ओवरहाल (MRO) – बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और अन्य प्रमुख स्थानों पर विश्व स्तरीय MRO सुविधाओं की स्थापना करना।
. उभरती प्रौद्योगिकियाँ – ड्रोन, सीप्लेन और ई-वीटीओएल (इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेक-ऑफ और लैंडिंग) विमान जैसी भविष्य की तकनीकों को बढ़ावा देना।
. रोजगार सृजन – विमानन क्षेत्र में रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए कौशल विकास और प्रशिक्षण कार्यक्रमों की व्यवस्था करना।
. कार्गो और लॉजिस्टिक्स – कृषि निर्यात और औद्योगिक लॉजिस्टिक्स का समर्थन करने के लिए एयर कार्गो अवसंरचना को मजबूत करना।
. समग्र विकास – विमानन क्षेत्र के सभी पहलुओं को एक व्यापक ढांचे के तहत लाना।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…