विमानन कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम

प्रश्न – अप्रैल, 2025 में ‘विमानन कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम’ किस कक्षा के छात्रों के लिए प्रारंभ किया गया है?
(a)    कक्षा 9 और 10      (b)    कक्षा 8 और 9
(c)    कक्षा 11 और 12    (d)    स्नातक स्तर के छात्र
उत्तर – (c)  

व्याख्यात्मक उत्तर

  • 9 अप्रैल, 2025 को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री  राम मोहन नायडू द्वारा  नई दिल्ली स्थित इंडियन एविएशन एकेडमी में स्कूली छात्रों के लिए ‘ विमानन कैरियर मार्गदर्शन कार्यक्रम’ का उद्घाटन किया।
  • यह कार्यक्रम कक्षा 11 और 12 के छात्रों को पायलटिंग, एयर ट्रैफिक कंट्रोल, विमान डिजाइन, एयरपोर्ट प्रबंधन आदि जैसे विविध एविएशन करियर विकल्पों के बारे में जागरूक और प्रेरित करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।
  • इस अवसर पर महिला पायलटों द्वारा एक इंटरैक्टिव सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें उन्होंने अपने अनुभव साझा किए और छात्रों के प्रश्नों के उत्तर दिए।
  • वर्ष 2014 में देश में केवल 74 हवाईअड्डे थे, जो अब 159 तक पहुंच चुके हैं।
  • सरकार की योजना अगले पांच वर्षों में 50 और नए हवाई अड्डे बनाने की है।
  • अगले 10 वर्षों में 120 नए गंतव्यों को जोड़ा जाएगा।

लेखक- विजय प्रताप सिंह

संबंधित लिंक भी देखें…

https://www.newsonair.gov.in/aviation-minister-ram-mohan-naidu-launches-career-guidance-program-for-students

https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=2120603