प्रश्न – 3 जून, 2026 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) को कितनी एकमुश्त बजटीय सहायता देने की मंजूरी दी?
(a) 5,000 करोड़ रुपये
(b) 7,500 करोड़ रुपये
(c) 10,000 करोड़ रुपये
(d) 15,000 करोड़ रुपये
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 3 जून, 2026 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) को 10,000 करोड़ रुपये तक की एकमुश्त बजटीय सहायता प्रदान करने की मंजूरी प्रदान की।
- इसका उद्देश्य अनुसूचित भारतीय एयरलाइनों को उनके घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय संचालन के लिए एविएशन टरबाइन फ्यूल (एटीएफ) मूल्य स्थिरीकरण सहायता उपलब्ध कराना है।
- यह निर्णय पश्चिम एशिया में जारी संकट के कारण उत्पन्न असाधारण ईंधन मूल्य अस्थिरता को देखते हुए लिया गया है, जिसने विश्वभर की एयरलाइनों के सामने गंभीर चुनौतियाँ खड़ी कर दी हैं।
- इस व्यवस्था का उद्देश्य भारतीय एयरलाइनों के लिए एटीएफ कीमतों में स्थिरता और पूर्वानुमेयता सुनिश्चित करना, घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवाओं की निरंतरता बनाए रखना तथा यात्रियों को अचानक ईंधन मूल्य वृद्धि के प्रभाव से बचाना है।
- सामान्य परिस्थितियों में एटीएफ एयरलाइनों की कुल परिचालन लागत का लगभग 40% हिस्सा होता है, जबकि अत्यधिक मूल्य अस्थिरता के समय यह बढ़कर 60% तक पहुँच सकता है।
- ऐसे उतार-चढ़ाव से एयरलाइनों की संचालन क्षमता, मार्ग नियोजन और किराया निर्धारण प्रभावित होता है।
- एटीएफ मूल्य स्थिरीकरण सहायता तंत्र 36 महीनों तक प्रभावी रहेगा या तब तक जब तक अग्रिम सहायता राशि की पूरी वसूली और समायोजन नहीं हो जाता, जो भी पहले हो।
लेखक- विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleaseDetail.aspx?PRID=2268646®=6&lang=1