प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए –
1.13 मई , 2026 को विभिन्न राज्यों में रसद सुगमता (लीड्स)-2025 रिपोर्ट जारी की गई
- इस रिपोर्ट के अनुसार, मिशाल (Exemplar) वर्ग में उत्तर प्रदेश देश का सर्वश्रेष्ठ एवं अनुकरणीय प्रदर्शन करने वाला लैंडलॉक्ड (चारों ओर भूमि से घिरा) राज्य है
उपर्युक्त कथनों में से कौन- सा कथन सही है ?
(a) केवल 1 (b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 13 मई , 2026 को केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने विभिन्न राज्यों में रसद सुगमता (Logistics Ease Across Different States (LEADS) -2025 रिपोर्ट जारी की
- यह इस रिपोर्ट का 7वां संस्करण है
- यह रिपोर्ट , राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लॉजिस्टिक्स प्रदर्शन का डीपीआईआईटी का प्रमुख मूल्यांकन है
- यह देश भर में रसद दक्षता में सुधार के लिए एक महत्वपूर्ण मानकीकरण और सुधार उपकरण के तौर पर कार्य करता है।
- लीड्स 2025, पीएम गतिशक्ति राष्ट्रीय मास्टर प्लान और राष्ट्रीय रसद नीति के अंतर्गत एकीकृत और डेटा-आधारित रसद सुधारों पर सरकार के लगतार ध्यान को प्रतिबिंबित करता है।
- यह फ्रेमवर्क राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को प्रदर्शन का मानकीकरण करने, कमियों पता लगाने और लक्षित रसद व्यवधानों को प्राथमिकता देने में योग्य बनाकर सहकारी और प्रतिस्पर्धी संघवाद का सहयोग करता है।
- लीड्स 2025 में मापने योग्य और साक्ष्य-आधारित संकेतकों पर अधिक जोर दिया गया है, जिसमें आकलन की मजबूती और कार्यान्वयन की निगरानी को बढ़ाने के लिए वस्तुनिष्ठ संकेतकों को लगभग 59% भार दिया गया है।
- लीड्स 2025 फ्रेमवर्क ने अपने पूर्व तीन-स्तरीय वर्गीकरण से एक अधिक व्यापक चार-स्तरीय प्रदर्शन फ्रेमवर्क में बदलाव किया है।
- नई चार-स्तरीय वर्गीकरण प्रणाली इस प्रकार है:
- मिसाल (Exemplars): मिसाल वे राज्य और केंद्र शासित प्रदेश हैं जो नीति, अवसंरचना, सेवा वितरण और नियामक आयामों में निरंतर उत्कृष्टता प्रदर्शित करते हुए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं।
- तटीय राज्य: तमिलनाडु
- भूमि से घिरे राज्य: उत्तर प्रदेश
- उत्तर-पूर्वी राज्य: मिजोरम
- केंद्र शासित प्रदेश: दिल्ली
- उच्च प्रदर्शन वाले राज्य: उच्च प्रदर्शन वाले राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वे राज्य और केंद्र शासित प्रदेश शामिल हैं, जो अधिकांश प्रदर्शन संकेतकों में मजबूत और लगातार बेहतर परिणाम प्रदर्शित करते हैं।
- तटीय राज्य: गुजरात, केरल, महाराष्ट्र
- भूमि से घिरे राज्य: हरियाणा, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, बिहार
- उत्तर-पूर्वी राज्य: त्रिपुरा, मेघालय
- केंद्र शासित प्रदेश: जम्मू और कश्मीर, पुडुचेरी
- त्वरक (Accelerators) : त्वरक वे राज्य और केंद्र शासित प्रदेश हैं, जिन्होंने हालिया वर्षों में शानदार प्रगति और सुधार की स्पष्ट दिशा प्रदर्शित की है।
- तटीय राज्य: आंध्र प्रदेश, ओडिशा, गोवा, कर्नाटक
- भूमि से घिरे राज्य: पंजाब, झारखंड, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश
- उत्तर-पूर्वी राज्य: नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, असम
- केंद्र शासित प्रदेश: दादरा एवं नगर हवेली, दमन एवं दीव, चंडीगढ़, लद्दाख, लक्षद्वीप
- प्रगति खोजने वाले राज्य: प्रगति खोजने वाले राज्य और केंद्र शासित प्रदेश वे हैं, जो रसद प्रणाली के विकास और संस्थागत सुदृढ़ीकरण के शुरुआती चरण में हैं।
- तटीय राज्य: पश्चिम बंगाल
- भू-बद्ध राज्य: राजस्थान
- उत्तर-पूर्वी राज्य: सिक्किम
- केंद्र शासित प्रदेश: अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2260889®=3&lang=2