प्रश्न – निम्न कथनों पर विचार कीजिए-
1.30 सितंबर‚ 2026 को जारी विपणन सीजन 2027-28 के लिए गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 2,610 रुपये प्रति क्विंटल किया गया
2.इसके तहत चना का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 5958 रुपये प्रति क्विंटल किया गया
उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं?
(a) केवल (1) (b) केवल (2)
(c) (1) एवं (2) दोनों (d) इनमें से कोई नहीं
उत्तर -(c)
व्याख्यात्मक उत्तर
- 30 सितंबर, 2026 को आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने विपणन सीजन 2027-28 के लिए सभी (6) अनिवार्य रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में वृद्धि को मंजूरी दे दी है।
- एमएसपी में सबसे ज़्यादा वृद्धि कुसुम के लिए 675 रुपये प्रति क्विंटल और मसूर के लिए 390 रुपये प्रति क्विंटल की गई है।
- रेपसीड और सरसों, चना, जौ और गेहूँ के लिए क्रमश: 413 रुपये प्रति क्विंटल, 83 रुपये प्रति क्विंटल, 136 रुपये प्रति क्विंटल और 25 रुपये प्रति क्विंटल की वृद्धि की गई है।
- विपणन सीजन 2027+28 के लिए अधिदेशित रबी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में वृद्धि केंद्रीय बजट 2018-19 में एमएसपी को अखिल भारतीय भारित औसत उत्पादन लागत के कम से कम 1.5 गुना पर निर्धारित करने की घोषणा के अनुरूप है।
- अखिल भारतीय भारित औसत उत्पादन लागत पर अपेक्षित मार्जिन गेहूं के लिए 106 प्रतिशत, उसके बाद सरसों और रेपसीड के लिए 96 प्रतिशत; मसूर के लिए 92 प्रतिशत; चना के लिए 59 प्रतिशत; जौ के लिए 58 प्रतिशत; और कुसुम के लिए 50 प्रतिशत है।
- रबी फसलों के इस बढ़े हुए एमएसपी से किसानों को लाभकारी मूल्य सुनिश्चित होगा और फसल विविधीकरण को प्रोत्साहन मिलेगा।
लेखक- विवेक त्रिपाठी
संबंधित लिंक भी देखें…
https://www.pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=2316993&lang=2®=48