राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण (NBA) 23वां स्थापना दिवस

प्रश्न – हाल ही में राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण (NBA) का 23वां स्थापना दिवस कब मनाया गया ?
(a) 1 अक्टूबर (b) 30 सितंबर
(c) 4 अक्टूबर (d) 25 सितंबर
उत्तर- (a)


व्याख्यात्मक उत्तर

  • 1 अक्टूबर,2026 को राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण (NBA) का 23वां स्थापना दिवस मनाया गया
  • राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण (NBA) के बारे में –
  • भारत सरकार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अधीन एक वैधानिक और स्वायत्त निकाय है.
  • इसकी स्थापना वर्ष 2003 में जैव विविधता अधिनियम, 2002 के तहत की गई थी.
  • मुख्यालय: चेन्नई, तमिलनाडु
  • इसके वर्तमान अध्यक्ष वीरेंद्र आर. तिवारी (IFS, सेवानिवृत्त) हैं।
  • प्रमुख कार्य
  • नियामक कार्य (Regulatory Functions):
  • भारत के जैविक संसाधनों और उनसे जुड़े पारंपरिक ज्ञान तक पहुंच को नियंत्रित करना।
  • अनुसंधान या व्यावसायिक उपयोग के लिए जैविक संसाधनों के हस्तांतरण और बौद्धिक संपदा अधिकार (IPR) से संबंधित आवेदनों पर अनुमोदन प्रदान करना।
  • सलाहकार भूमिका (Advisory Role):
  • जैव विविधता के संरक्षण, उसके घटकों के सतत उपयोग और लाभों के समान वितरण के मामलों पर केंद्र सरकार को सलाह देना।
  • राज्य सरकारों को जैव विविधता महत्व के क्षेत्रों की पहचान करने और उन्हें ‘जैव विविधता विरासत स्थल’ (BHS) के रूप में अधिसूचित करने में मार्गदर्शन देना।

लेखक- विवेक त्रिपाठी

संबंधित लिंक भी देखें…

https://nbaindia.nic.in/contact-us

https://nbaindia.nic.in/about-us/introduction

https://www.pib.gov.in/PressReleasePage.aspx?PRID=2317351&lang=1&reg=48