प्रश्न-प्रत्येक राज्य में सबसे अधिक सीटों पर जीत दर्ज करने वाले राजनैतिक दल को विधानसभा चुनाव परिणाम, 2016 के परिप्रेक्ष्य में सुमेलित कीजिए-
| राज्य | दल | |
| (A) | केरल | 1. ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम |
| (B) | पश्चिम बंगाल | 2.कम्युनिस्ट पॉर्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सवादी) |
| (C) | पुडुचेरी | 3.तृणमूल कांग्रेस |
| (D) | तमिलनाडु | 4.इंडियन नेशनल कांग्रेस |
विकल्प
| A | B | C | D | |
| (a) | 1 | 2 | 3 | 4 |
| (b) | 2 | 4 | 3 | 1 |
| (c) | 2 | 3 | 4 | 1 |
| (d) | 1 | 4 | 3 | 2 |
उत्तर-(c)
संबंधित तथ्य
- 19 मई, 2016 को पांच राज्यों में संपन्न विधानसभा चुनाव परिणामों की घोषणा की गयी।
- असम विधान सभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले गठबंधन ने चुनाव में जीत दर्ज की। भाजपा गठबन्धन को कुल 86 सीटों पर विजय प्राप्त हुई।
- भाजपा को 60, असम गणपरिषद को-14 तथा बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट को 12 सीटें मिलीं।
- असम चुनाव में कांग्रेस को 26 सीटें तथा आल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट को 13 तथा निर्दलीय प्रत्याशी को एक सीट पर विजय मिली।
- चुनाव परिणामों के अनुसार राज्य में कांग्रेस को 31%, भाजपा को 29.5%, आल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट को 13%, असम गण परिषद को 8.1%, तथा बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट को 3.9% मत प्राप्त हुए।
- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव परिणाम के अनुसार आल इंडिया तृणमूल कांग्रेस ने पुनः भारी बहुमत के साथ विजय प्राप्त की उसे कुल 211 सीटें प्राप्त हुईं।
- कांग्रेस को 44, कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्ससिस्ट) को 26, भारतीय जनता पार्टी को 3, गोरखा जनमुक्ति मोर्चा को 3, ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लाक को 2, रिवोल्यूशनरी सोशलिस्ट पॉर्टी को 3, कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया को 1, तथा निर्दलीय को एक स्थान पर विजय प्राप्त हुई।
- तृणमूल कांग्रेस को 44.9%, कम्यूनिस्ट पॉर्टी ऑफ इंडिया (मार्क्ससिट) को 19.7%, कांग्रेस को 12.3%, भारतीय जनता पॉर्टी को 10.2%, ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लाक को 2.8% मत चुनाव में प्राप्त हुए।
- तमिलनाडु में जयललिता के नेतृत्व में ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम ने पुनः विजय श्री प्राप्त की, एडीएमके को 134 सीटों पर चुनाव में विजय प्राप्त हुई।
- द्रविड़ मुनेत्र कड़गम को 89, इंडियन नेशनल कांग्रेस को 8 तथा इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग को 1 सीट पर विजय प्राप्त हुई।
- एडीएमके को चुनाव में 40.8%, डीएमके को 31.6%, पीएमके को 5.3%, भारतीय जनता पार्टी को 2.8% तथा कांग्रेस को 6.4% मत प्राप्त हुए।
- पुडुचेरी में संपन्न चुनाव में कांग्रेस को विजय प्राप्त हुई। कांग्रेस को चुनाव में 15 सीटें प्राप्त हुईं।
- ऑल इंडिया एन. आर. कांग्रेस को 8, ऑल इंडिया अन्ना द्रविण मुन्नेत्र कड़गम को 4, द्रविण मुनेत्र कड़गम को 2 तथा निर्दलीय प्रत्याशी को एक स्थान पर विजय प्राप्त हुई।
- कांग्रेस को चुनाव में 30.6%, ऑल इंडिया एन.आर.कांग्रेस को 28.1%, एडीएमके को 16.8%, डीएमके को 8.9%, बीजेपी को 2.4% मत प्राप्त हुए।
- ध्यातव्य है कि पुडुचेरी में कांग्रेस और डीएमके के मध्य चुनाव पूर्व गठबंधन था जिसने कुल मिलाकर 17 सीटों पर विजय प्राप्त की है।
- केरल में संपन्न चुनाव के चुनाव परिणाम लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) के पक्ष में रहे। चुनाव में एलडीफ को 91 सीटों पर विजय प्राप्त हुई।
- दूसरे स्थान पर कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) का रहा जिसे चुनाव में 47 सीटें प्राप्त हुईं।
- एनडीए को मात्र एक सीट से संतोष करना पड़ा लेकिन दक्षिणी राज्य केरल में भारतीय जनता पार्टी की यह प्रथम जीत है।
- चुनाव में मत प्रतिशत के आधार पर दलगत स्थिति इस प्रकार रही-सीपीएम-26.5%, कांग्रेस-23.7%, भाजपा-10.5%, सीपीआई 8.1%, इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग 7.4% ।
- इन पांच राज्यों के अतिरिक्त गुजरात, झारखंड, तेलगांना, उत्तर प्रदेश में मध्यावधि चुनाव के परिणाम भी घोषित किए गए।
- गुजरात में संपन्न 1 सीट के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी विजयी रही।
- झारखंड में संपन्न चुनाव में एक सीट कांग्रेस एवं एक सीट भाजपा के खाते में गयी।
- तेलंगाना में संपन्न 1 सीट के चुनाव में तेलंगाना राष्ट्रीय समिति को विजय प्राप्त हुई।
- उत्तर प्रदेश में संपन्न 2 सीटों के चुनाव में समाजवादी पार्टी दोनों सीटों पर विजयी रही।
संबंधित लिंक भी देखें…
http://eciresults.nic.in/HI/PartyWiseResult.htm
http://www.thehindu.com/elections/kerala2016/cpim-picks-pinarayi-vijayan-for-kerala-cm/article8625025.ece?homepage=true
http://www.thehindu.com/elections/tamilnadu2016/live-tamil-nadu-assembly-election-results-2016/article8614696.ece?w=spa
http://www.thehindu.com/elections/kerala2016/live-kerala-assembly-election-results-2016/article8614669.ece?w=spa
http://www.thehindu.com/elections/westbengal2016/live-west-bengal-assembly-election-results-2016/article8614526.ece?w=spa
http://www.thehindu.com/elections/puducherry2016/live-puducherry-assembly-election-results-2016/article8614815.ece?w=spa
http://www.thehindu.com/elections/assam2016/live-assam-assembly-election-results-2016/article8614737.ece?w=spa